Instagram New Update Customisable Profile Card: मेटा ने Instagram के लिए आज एक और दिलचस्प फीचर पेश किया है जिसे देखकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे। जी हां, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक नया “Profile Card” फीचर पेश किया है जो आपकी प्रोफाइल के लिए एक डिजिटल बिजनेस कार्ड की तरह काम करेगा। ये कार्ड आपके Instagram प्रोफ़ाइल का एक इंस्टेंट स्नैपशॉट देता है, जिसमें स्कैन करने वाला एक QR कोड और दूसरी साइड प्रोफाइल फोटो और बायो दिखाई देता है। यह नया डिजिटल टूल एक कस्टमाइजेबल कार्ड की तरह काम करता है। क्रिएटर्स के लिए तो ये अपडेट काफी जबरदस्त होने वाला है।
क्या है Instagram का प्रोफाइल कार्ड फीचर?
ये एक टू साइड प्रोफाइल कार्ड है। जहां एक तरफ यूजर की प्रोफाइल फोटो, बायो और कैटेगरी (जैसे, पर्सनल, क्रिएटर और बिजनेस) जैसी पर्सनल इनफार्मेशन दिखाई देती है। दूसरी तरफ यूजर एक QR कोड है, जो लोगों को अपने डिवाइस से स्कैन करके प्रोफाइल तक जल्दी से पहुंचने और फॉलो करने की सुविधा देता है।
बिजनेस करने वालों के लिए खास
यह फीचर नॉर्मल और बड़े क्रिएटर्स दोनों को पसंद आने की उम्मीद है, क्योंकि ये फीचर काफी अलग तरिके से लोगों को आपके साथ जोड़ने में मदद करता है। बिजनेस करने वालों के लिए तो ये और भी खास होने वाला है। स्कैन-एंड-फॉलो इंटरैक्शन लोगों के साथ जुड़ने का एक आसान तरीका प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें : Apple ने फिर मचाया तहलका… AI वाला iPad Mini किया लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
कैसे बनाएं Instagram पर प्रोफाइल कार्ड?
- प्रोफाइल कार्ड का इस्तेमाल या कस्टमाइज करने के लिए, आपको सबसे पहले अपनी प्रोफाइल में जाना होगा।
- यहां अब आपको एक नया ऑप्शन ‘शेयर योर प्रोफाइल कार्ड’ पर क्लिक करना होगा।
- इतना करते ही आपका प्रोफाइल कार्ड ओपन हो जाएगा।
- इधर आप थ्री डॉट पर क्लिक करके इसे कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
- यहां आपको QR कोड का बैकग्राउंड बदलने का भी ऑप्शन मिलेगा।
- इसके बाद आसानी से आप अपने प्रोफाइल कार्ड को कहीं भी शेयर कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
19 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
21 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
22 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines