'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण, माफी मांगें', कश्मीरियों और पाकिस्तान पर फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर BJP की प्रतिक्रिया

फारूक अब्दुल्ला ने एक बयान दिया है, जिस पर हंगामा मच गया है. कश्मीरियों और पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान के चलते वे विपक्षियों के निशाने पर आ गए हैं. भाजपा ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

farooq abdullah | national conference | jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बयान की तीखी आलोचना हो रही है. Credit- ScreenGrab

जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) पार्टी के हेड फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीरियों और पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दिया है, जिस पर भाजपा की प्रतिक्रिया आई है. फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि कश्मीरियों को लेकर भारत सरकार के इरादे सही नहीं हैं और पाकिस्तान के कारण कश्मीरियों की आवाज सुनी जा रही. फारूक अब्दुल्ला के इस बयान पर BJP ने तीखी प्रतिक्रिया दी और पूर्व मुख्यमंत्री की विवादित टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण, देशद्रोही के साथ-साथ पाकिस्तान के पक्ष में बताया. फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की गई है. वहीं फारूक अब्दुल्ला के बेटे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाने अभी तक पिता की टिप्पणी पर कोई बयान नहीं दिया है.

विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान पर क्या बयान दिया?

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एक कार्यक्रम में कहा कि वे पूरी तरह से आजाद हैं. जब मैंने वे डॉक्यूमेंट्स देखे तो आप दिल्ली से क्या उम्मीद कर सकते हैं? क्या आप उनसे उम्मीद करते हैं कि वे आपको इंसाफ दिलाएंगे? लड़ने की हिम्मत रखो, वरना तुम्हें खत्म कर दिया जाएगा और तुम्हारी पहचान खत्म हो जाएगी. वे आज दुनिया के प्रेशर की वजह से चुप हैं. हमारा पड़ोसी लगातार उनके पीछे पड़ा है. वह हर जगह जाकर कहता है कि कश्मीर का मसला हल नहीं हुआ है. वह हमें बचा रहा है, वरना उनके इरादे अच्छे नहीं हैं.

विज्ञापन

BJP का देशद्रोहियों के इशारों पर नाचने का आरोप

BJP के नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर रविंदर रैना ने फारूक अब्दुल्ला पर देशद्रोहियों के इशारों पर नाचने का आरोप लगाया और कहा कि उनका बयान निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने दुश्मन देश को कश्मीर के लोगों का रक्षक बताकर देशद्रोह किया है. जबकि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के लोगों का हत्या करता रहा है. बेगुनाह कश्मीरियों, बच्चों और महिलाओं का हत्यारा है. फारूक अब्दुल्ला पहलगाम आतंकी हमले के भूल गए हैं क्या? जिसमें पाकिस्तानी आतंकियों ने निर्दोष भारतीयों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था. कैसे भूल सकते हैं वो दिन.

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता RP सिंह ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला बॉर्डर पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों की हालत देखें. धारा 370 हटने के बाद कश्मीर अच्छा काम कर रहा है और कश्मीर पूरी तरह से भारत में मिल गया. हर साल देश-विदेश के करोड़ों लोग कश्मीर घूमने आते हैं. BJP की नेशनल काउंसिल मेंबर यामिनी शर्मा के अनुसार, फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान की बातें दोहरा रहे हैं. उनका बयान भारतीय संविधान और जम्मू-कश्मीर के देशभक्तों का अपमान है. सीमा पार आतंकवाद के कारण कश्मीर घाटी में हजारों लोगों की जान गई और फारूक पाकिस्तान के माउथपीस बन रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ