Grey Hair Tips: सफेद बालों को छिपाने के लिए लगाते हैं डाई? इन घरेलू तरीकों से बाल हो सकते हैं काले

क्या आप भी सफेद बालों की समस्या से परेशान हो गए हैं और आप बिना केमिकल वाली डाई के अपने बालों को काला करना चाहते हैं? आइए आपको कुछ ऐले टिप्स दें, जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों काले बना सकते हैं.

Natural Remedies For Premature Grey Hair
1 / 7
सफेद बालों की समस्या कैसे दूर करें? (Image: AI)

आजकल कई लोगों के बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं. इसे छिपाने के लिए बार-बार हेयर डाई या कलर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर आप भी सफेद बालों से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू चीजों को हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. स्टोरी में बताई गई टिप्स आपके काफी काम आ सकती है.  

विज्ञापन

आंवले से करें बालों की देखभाल

आंवले से करें बालों की देखभाल2 / 7

आंवला बालों के लिए काफी समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की देखभाल में मदद कर सकते हैं. आंवले का पाउडर लेकर उसे पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं. फिर इसे बालों पर लगाने से बालों की चमक और मजबूती बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

नींबू और शहद का इस्तेमाल

नींबू और शहद का इस्तेमाल3 / 7

नींबू और शहद का मिश्रण भी बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए थोड़ा नींबू का रस लें और उसमें शहद मिलाएं और बालों पर लगाएं. कुछ समय बाद बालों को अच्छी तरह धो लें. ध्यान रखें कि संवेदनशील स्कैल्प वालों को पहले पैच टेस्ट करना चाहिए, अगर किसी तरह की परेशानी महसूस हो तो, इस उपाय को न अपनाए.

कॉफी से बालों को दें गहरा रंग

कॉफी से बालों को दें गहरा रंग4 / 7

कॉफी का इस्तेमाल सिर्फ पीने के लिए ही नहीं, बल्कि बालों को गहरा दिखाने के लिए भी किया जाता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए कॉफी को पानी में अच्छी तरह उबालकर ठंडा करें. इसके बाद इसे बालों पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें जब कॉफी सूख जाएं, तो साफ पानी से बालों को धो लें.

विज्ञापन

मेहंदी में मिलाएं बादाम का तेल

मेहंदी में मिलाएं बादाम का तेल5 / 7

मेहंदी बालों को प्राकृतिक रंग देने के लिए काफी मशहूर है. बालों का रंग गहरा हो, इसके लिए इसमें थोड़ा बादाम का तेल मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. मिश्रण को बालों पर अच्छी तरह लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें. इससे बालों में प्राकृतिक रंग नजर आ सकता है.

प्याज का रस

प्याज का रस 6 / 7

प्याज का रस भी कई घरेलू हेयर केयर नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता है. प्याज को पीसकर उसका रस निकालें और इसे स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं. कुछ समय बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें.

विज्ञापन

हर नुस्खा हर किसी पर नहीं करता काम

हर नुस्खा हर किसी पर नहीं करता काम7 / 7

घरेलू उपायों से बालों का प्राकृतिक रंग हमेशा के लिए वापस आ जाएगा, ऐसा जरूरी नहीं है. बालों का सफेद होना कई कारणों से जुड़ा हो सकता है. किसी भी नुस्खे को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर कम उम्र में तेजी से बाल सफेद हो रहे हैं, तो हेयर एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर है.   यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: रूखे और उलझे बालों से चाहते हैं छुटकारा? आज ही बदलें हेयर केयर की ये आदतें अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन