क्या एमएस धोनी खेलेंगे IPL 2027? CSK के दिग्गज ने खुद दिया अपने फ्यूचर को लेकर बड़ा हिंट

MS Dhoni Hints on IPL Future: एमएस धोनी IPL 2026 में चोटिल होने के कारण हिस्सा नहीं ले पाए थे. सभी के मन में सवाल है कि धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं. अब CSK के इस दिग्गज क्रिकेटर ने खुद अपने फ्यूचर को लेकर बड़ा हिंट दिया है.

ms dhoni csk

एमएस धोनी ने अपने फ्यूचर को लेकर बड़ा हिंट दिया है (Image: ANI)

MS Dhoni Hints on IPL Future: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. हर सीजन से पहले सवाल होता है कि एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं. धोनी IPL 2026 में चोटिल होने के कारण हिस्सा नहीं ले पाए थे. अब धोनी के IPL 2027 में खेलने को लेकर सवालिया निशान है. महेंद्र सिंह धोनी ने अब खुद अपने फ्यूचर को लेकर अपडेट दिया और बताया कि अगले सीजन में उनका खेलने का मन है या नहीं.

विज्ञापन

धोनी ने अपने फ्यूचर को लेकर दिया अपडेट

महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर इवेंट का हिस्सा बने थे. इसी बीच IPL 2027 में उनके खेलने का सवाल सामने आया. धोनी ने साफ कर दिया कि वह खेलेंगे या नहीं, यह डॉक्टर्स पर निर्भर करेगा. अगर उनके टेस्ट सही आए और वह फिट रहे, तो वह जरूर खेलेंगे. उन्होंने एक तरह से बता दिया कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अगला सीजन खेलना चाहते हैं, लेकिन फिटनेस सिर्फ रोड़ा बन सकती है.

विज्ञापन

धोनी ने कहा, ‘डॉक्टर, मुझे टेस्ट कराना होगा. आप मुझे रिपोर्ट देंगे और फिर दिसंबर से पहले मुझे देखना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने के लिए फिट हूं या नहीं. अगर मैं पूरी तरह फिट नहीं हूं, तो फिर आपको यह तय करना होगा कि आप मेरे साथ सब कुछ सही करें, ताकि यह पुरानी गाड़ी सड़क पर अच्छी तरह चल सके. पूरा दबाव आप लोगों के ऊपर रहेगा.’

विज्ञापन

CSK के CEO को है धोनी के खेलने की उम्मीद

चेन्नई सुपर किंग्स के CEO काशी विश्वनाथन को उम्मीद है कि महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन जरूर खेलेंगे. उन्होंने बताया कि हर सीजन से पहले धोनी मैनेजमेंट को बता देते हैं कि वे अगला सीजन खेलेंगे या नहीं. विश्वनाथन ने कहा, ‘यह एक ऐसा सवाल है, जिसे आपको उनसे पूछने की जरूरत है. मुझे उनसे इस बारे में बात करनी होगी. वो चेन्नई आने के बाद अपने फैसले के बारे में हमें बताते हैं. मुझे लगता है कि CSK के लिए उनके खेलने के चांस अभी भी हैं. वह अभी भी एक खिलाड़ी हैं.’

एमएस धोनी ने IPL में अपना आखिरी मैच 25 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था. इसके बाद धोनी IPL 2026 में हिस्सा नहीं ले पाए और अब अगले सीजन में फैंस उन्हें देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ