Pixel 8 के साथ लॉन्च हुए Google के कई धांसू गैजेट्स, डालें एक नजर
Edited By Sumit Kumar
Edited By Sumit Kumar
Google Pixel 8 Series Launch: गूगल ने पिक्सल 8 सीरीज के साथ साथ अपने कई धांसू डिवाइस को पेश कर दिया है। इन डिवाइसेस में गूगल पिक्सल 8, गूगल पिक्सल 8 प्रो और Pixel बड्स प्रो, Pixel Watch 2 शामिल है। कंपनी ने पिक्सल 8 सीरीज स्मार्टफोन के साथ कैमरा और प्रोसेसर में भी एआई का सपोर्ट दिया है। इतना ही नहीं दोनों फोन को Tensor T3 प्रोसेसर, कार क्रैश डिटेक्शन और बिल्ट इन वीपीएन से लैस किया गया है।
कंपनी की सीईओ सुंदर पिचाई ने लेटेस्ट गूगल गैजेट्स के लॉन्च होने पर खुशी जाहिर की है। गूगले के सभी लेटेस्ट गैजेट्स धांसू फीचर्स से लैस है।
So excited to see Pixel 8, Pixel 8 Pro, Pixel Buds Pro, Pixel Watch 2 + our new G3 Tensor unveiled at #MadeByGoogle today. This line-up includes our latest advances across premium hardware, helpful software + #GoogleAI, and represents the future of Pixel. https://t.co/AgVQ0MOzv6
— Sundar Pichai (@sundarpichai) October 4, 2023
गूगल ने अपने नए Pixel 8 और Pixel 8 Pro में BARD को बेहतर तरीके से इंटीग्रेट किया है, जो अलग अलग ऐप्स के साथ काम करेगा। कंपनी ने Google Assistant को BARD में बदलने की कोशिश की है और AI के फीचर्स यहां ज्यादा दिए हैं जो ChatGPT को टक्कर देंगे।
पिक्सल 8 और पिक्सल 8 Pro की शुरुआती कीमत 64,999 रुपए रखी गई है, जबकि पिक्सल Watch 2 की कीमत 39,900 रुपए है।
पिक्सल वॉच 2 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलती है, जिसे लेकर दावा है यह एक पूरे दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इसमें कई लेटेस्ट हेल्थ और सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं। Google Pixel Watch 2 का डिजाइन पिछले वर्जन के समान ही है। इसमें एक गोल आकार और रिसायकिल मटेरियल को शामिल किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: