दुनियाभर में डाउन हुआ Facebook और Instagram, लाखों Meta यूजर्स को हुई परेशानी

यूजर्स को प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट अपलोडिंग, फीड रिफ्रेशिंग और लॉग‑इन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ा. आउटेज‑ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector पर शाम करीब 7 बजे के आसपास प्लेटफॉर्म के डाउन होने की शिकायतें तेज हो गईं.

what you should not post on facebook
विज्ञापन

दुनियाभर के करोड़ों इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर्स को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब, काफी समय के लिए मेटा (Meta) के कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स अचानक डाउन हो गए. फेसबुक और इंस्टाग्राम खोलने पर यूजर्स को एरर दिखाई देता, हालांकि करीब 20 मिनट तक प्लेटफॉर्म डाउन रहने के बाद फिर से एक्टिव हो गया. हालांकि कई फीचर्स को लेकर अभी भी यूजर्स की शिकायतें आ रही हैं. भारत में ट्विटर समेत कई अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम और फेसबुक के डाउन होने की रिपोर्ट यूजर्स द्वारा की जाने लगी.

यह भी पढ़ें: नया फोन भी हो जाएगा कबाड़! ये 5 गलतियां स्मार्टफोन को कर देती हैं सुपर स्लो

विज्ञापन

कई देशों में डाउन हुआ इंस्टाग्राम-फेसबुक


यूजर्स को प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट अपलोडिंग, फीड रिफ्रेशिंग और लॉग‑इन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ा. आउटेज‑ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector पर शाम करीब 7 बजे के आसपास प्लेटफॉर्म के डाउन होने की शिकायतें तेज हो गईं, जिसके बाद कई यूजर्स ने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इसकी शिकायत की. यूजर रिपोर्टों के अनुसार फेसबुक और इस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायतें कई देशों से आईं.

वेबसाइट और एप दोनों में ही आई समस्या


भारत समेत कई देशों से लगभग एक ही समय पर यूजर्स द्वारा शिकायतें मिलने लगीं. भारत में भी कई शहरों के यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के सामान्य तरीके से काम न करने की बात कही. कुछ मामलों में वेबसाइटें खुल रही थीं लेकिन मोबाइल एप्स नए कंटेंट लोड करने या टाइमलाइन रिफ्रेश करने में एरर दिखा रहे थे. अन्य जगहों पर लॉग‑इन या किसी फीचर्स के इस्तेमाल करने में यूजर्स को परेशानी हुई. फेसबुक के मैसेंजर एप को लेकर भी कुछ यूजर्स ने ऐसे ही शिकायत की. कई यूजर्स ने X और अन्य नेटवर्कों की ओर रुख कर रहे थे ताकि यह पुष्टि हो सके कि ये समस्या हर किसी को आ रही है, या उनके ही डिवाइस में कोई प्रॉब्लम है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ