Google IO 2026 Date Announced: टेक दुनिया की सबसे बड़ी और चर्चित इवेंट्स में से एक Google I/O का इंतजार अब खत्म हो गया है. Google ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2026 इस बार 19 और 20 मई को आयोजित किया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी कंपनी से Android, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई टेक्नोलॉजी से जुड़े बड़े ऐलान की उम्मीद की जा रही है.
कब और कहां होगा Google I/O 2026
Google I/O 2026 का आयोजन अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित माउंटेन व्यू के Shoreline Amphitheatre में होगा. इस इवेंट को दुनियाभर के दर्शकों के लिए लाइव ऑनलाइन भी स्ट्रीम किया जाएगा, ताकि डेवलपर्स और टेक यूजर्स कहीं से भी इसे देख सकें. Google के CEO सुंदर पिचाई ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लोगों को इवेंट में शामिल होने का न्योता दिया है.
See you all at Google I/O starting May 19th! https://t.co/KgNKbb3nMu pic.twitter.com/OD6x3IYtTi
— Sundar Pichai (@sundarpichai) February 17, 2026
AI रहेगा इस बार का मुख्य फोकस
हालांकि इवेंट का पूरा एजेंडा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर सबसे ज्यादा ध्यान रहेगा. Google पहले ही अपने “सेव द डेट” पेज पर Gemini आधारित इंटरैक्टिव टीजर दिखा चुका है, जिससे साफ है कि जनरेटिव AI इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य आकर्षण बनने वाला है.
Android और डेवलपर्स के लिए क्या होगा खास
Google I/O आमतौर पर डेवलपर्स के लिए नई Android अपडेट, वेब और ऐप डेवलपमेंट टूल्स और मशीन लर्निंग से जुड़े नए फीचर्स पेश करने का मंच होता है. इस बार भी अगले Android वर्जन, क्लाउड सर्विस अपडेट और नए डेवलपर टूल्स की घोषणा की उम्मीद की जा रही है.
क्या नए Pixel या हार्डवेयर भी आ सकते हैं?
पिछले वर्षों में Google ने I/O के दौरान Pixel डिवाइस और AI से जुड़े नए फीचर्स भी लॉन्च किए हैं. ऐसे में संभावना है कि इस बार भी कंपनी नए हार्डवेयर या AI आधारित स्मार्ट फीचर्स पेश कर सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
Google की भविष्य की रणनीति भी होगी साफ
Google I/O सिर्फ प्रोडक्ट लॉन्च का मंच नहीं होता, बल्कि कंपनी अपनी आने वाली टेक्नोलॉजी रणनीति भी यहां साझा करती है. AI के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच इस बार यह इवेंट बताएगा कि Google अपने Gemini प्लेटफॉर्म और AI इकोसिस्टम को आगे कैसे विकसित करने की योजना बना रहा है.
भारत में AI समिट में शामिल हैं सुंदर पिचाई
Google I/O की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब सुंदर पिचाई भारत दौरे पर हैं. वह नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक चल रहे India AI Impact Summit 2026 में शामिल हो रहे हैं, जहां दुनिया भर के टेक लीडर्स और नीति विशेषज्ञ AI के उपयोग और उसके भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं.
पीएम मोदी से भी की मुलाकात
भारत दौरे के दौरान सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की. यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत खुद को AI और डिजिटल इनोवेशन के बड़े वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है.
#WATCH | #IndiaAIImpactSummit2026 | Prime Minister Narendra Modi meets Google CEO Sundar Pichai in Delhi.
— ANI (@ANI) February 18, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/JNjMaOa0ux
DeepMind CEO ने बताई AI की सीमाएं
इस समिट में Google DeepMind के CEO डेमिस हासाबिस भी मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा AI सिस्टम अभी लगातार सीखने और लंबे समय की योजना बनाने जैसे मामलों में सीमित हैं, और आने वाले समय में इन्हें और बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- AI Impact Summit 2026: भारत बन रहा AI का सुपरहब? समिट के पहले दिन हुए ये बड़े ऐलान









