News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया सस्ता और शानदार प्लान लॉन्च किया है। सिर्फ ₹187 में मिलने वाला ये रिचार्ज प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा और रोजाना 100 SMS जैसी सुविधाएं देता है। इस प्लान को खासतौर पर उन लोगों के लिए लाया गया है जो कम दाम में महीने भर की टेंशन फ्री कनेक्टिविटी चाहते हैं। BSNL के इस प्लान ने कम कीमत में ज्यादा फायदे देकर ग्राहकों को खुश कर दिया है।
BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से ₹187 वाले इस नए प्लान की जानकारी दी। इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही फ्री नेशनल रोमिंग भी शामिल है जिससे देश के किसी भी कोने में बात करना आसान होगा।
इस सस्ते प्लान में BSNL अपने यूजर्स को हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा दे रहा है। साथ ही रोजाना 100 फ्री SMS भी दिए जा रहे हैं। यानी chatting से लेकर streaming तक, सब कुछ चलेगा बिना रुकावट के।
अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो BSNL का ₹1499 का प्लान भी अच्छा ऑप्शन है। इसमें 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और कुल 24GB डेटा मिलता है। कम डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए ये प्लान बेस्ट है।
BSNL ₹187 Recharge = 28 Days of Non-Stop Fun.
A perfect combination of unlimited calling and daily data.Recharge now – https://t.co/BpQ0Erk16p#BSNLIndia #StayConnected #UnlimitedValue #ConnectedWithCare #BSNLRecharge #AffordablePlan https://t.co/Xj9C0kEXqb
— BSNL India (@BSNLCorporate) April 28, 2025
सिर्फ सस्ते प्लान ही नहीं, BSNL अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए भी काम कर रहा है। कंपनी ने देशभर में 1 लाख नए 4G टावर लगाने का प्लान बनाया है जिनमें से 80,000 से ज्यादा टावर लगाए जा चुके हैं। इससे BSNL की सर्विस पहले से बेहतर होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।