फ्रिज को 24 घंटे चालू रखना सही या गलत? जानें साल में कब और कितनी बार करना चाहिए OFF

क्या आप बिजली का बिल बचाने के लिए रात में फ्रिज बंद कर देते हैं? अगर हां तो यह तरीका फायदे के बजाय नुकसान कर सकता है. जानिए फ्रिज को कब बंद करना सही है और कितनी बार OFF कर सकते हैं?

refrigerator tips

फ्रिज को 24 घंटे चालू रखना सही या गलत? (Image Credit- AI)

गर्मी हो या सर्दी फ्रिज घर के उन इलेक्ट्रॉनिक सामानों में शामिल है जो आमतौर पर पूरे दिन चलते रहते हैं. कई बार लोग बिजली का बिल कम करने के लिए रात में या दिन में कुछ घंटों के लिए फ्रिज बंद कर देते हैं. कुछ लोगों को लगता है कि इससे मशीन को आराम मिलेगा और बिजली की बचत भी होगी, लेकिन क्या ऐसा करना सही है?  सभी बड़ी फ्रिज बनाने वाली कंपनियों के यूजर मैनुअल और गाइजलाइमेंस में इसके बारे में स्पष्ट निर्देश मिलते हैं. कंपनियों का साफ कहना है कि घरेलू रेफ्रिजरेटर को 24 घंटे और 365 दिन लगातार चलने के लिए ही डिजाइन किया जाता है. लेकिन रोजाना इसे बंद करना नुकसानदायक हो सकता है.

विज्ञापन

फ्रिज बंद करने पर क्या होगा?

जब फ्रिज को बंद कर दिया जाता है तो उसके अंदर का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगता है. ऐसे में दूध, सब्जियां फल और पका हुआ खाना जल्दी खराब हो सकता है. तापमान बढ़ने पर खाने की चीजों में बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए रोज रात में फ्रिज बंद करना खाने की चीजों के लिए सही नहीं माना जाता.

विज्ञापन

दोबारा चालू करने पर कंप्रेसर पर बढ़ता है लोड

कुछ घंटे बंद रहने के बाद जब फ्रिज को दोबारा चालू किया जाता है तो कंप्रेसर को अंदर तापमान फिर से कम करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में बिजली की खपत कम होने के बजाय बढ़ सकती है. बार-बार कूलिंग साइकिल रुकने और शुरू होने से कंप्रेसर पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ सकता है, जिससे उसके खराब होे का जोखिम बढ़ सकता है.

सामान्य दिनों में फ्रिज बंद न करें

अगर आप सामान्य दिनों में घर पर हैं तो फ्रिज को 24 घंटे चालू रखना बेहतर है. फ्रिज को लगातार चलने के लिए ही डिजाइन किया जाता है. सिर्फ बिजली बचाने के लिए रोजाना कुछ घंटों के लिए इसे बंद करना सही तरीका नहीं है.

विज्ञापन

कब बंद किया जा सकता है फ्रिज

फ्रिज की सफाई और बेहतर मेंटेनेंस के लिए इसे कभी-कभी बंद किया जा सकता है. साल में 2 से 4 बार यानी हर 3 से 6 महीने में एक बार कुछ घंटों के लिए फ्रिज बंद करना ठीक रहता है. डीप क्लीनिंग, जमी हुई बर्फ पिघलाने या पीछे लगे कॉइल और वेंट की धूल साफ करते समय पावर प्लग निकाल देना चाहिए. हालांकि ये बहुत जरूरी होने पर ही करना चाहिए.

लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं तो कर सकते हैं बंद 

अगर आप दो-तीन हफ्ते या उससे ज्यादा समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो फ्रिज को बंद किया जा सकता है. हालांकि ऐसा करने से पहले अंदर रखा पूरा सामान निकाल दें. इसके बाद फ्रिज को अच्छी तरह साफ कर, सुखाकर उसका दरवाजा थोड़ा खुला छोड़ें. इससे अंदर बदबू और फंगस जमने की समस्या से बचने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

सिर्फ 2-3 दिन बाहर हैं तो क्या करें?

अगर आप सिर्फ 2-2 दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो फ्रिज बंद करने की जरूरत नहीं है. ऐसी स्थिति में फ्रिज के थर्मोस्टेट को न्यूनतम यानी लो कूलिंग पर सेट करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इससे फ्रिज चलता रहेगा और कम कूलिंग की जरूरत के हिसाब से कम करेगा.

जानकारी के लिए बता दें, आजकल सैमसंग, LG जैसी कंपनियों के कई मॉडल्स में Vacation Mode या Eco Mode बटन होता है. इसे दबाने से फ्रिज पूरी तर बंद नहीं होता बल्कि बहुत कम बिजली पर केवल फ्रीजर चालू रहता है ताकि फ्रिज सुरक्षित रहे.

विज्ञापन

Source 1- SamSung
Source 2- fridgeexperts 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ