WhatsApp का बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, गलती से भी लीक नहीं होगी चैट! अब ऐसे सेट करना होगा नया पासवर्ड

WhatsApp ने टू स्पेट वेरिफेकेशन को और बेहतर और मजबूत करने के लिए नया पासवर्ड फीचर जारी किया है. यहां जानते हैं इस नए अपडेट के डिटेल और कैसे सेट करना होगा नया सिक्योरिटी अपडेट.

whatsapp new security update

WhatsApp ने यूजर्स को दिया नया सिक्योरिटी कवच. (Image Credit- Magnific)

WhatsApp यूजर्स के लिए सिक्योरिटी से जुड़ी एक नया फीचर जारी गया है. अब टू-स्टेप वेरिफिकेशन में सिर्फ 6 अंकों वाले पिन पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी ने इसमें पासवर्ड ऑप्श जोड़ा है. जिससे WhatsApp अकाउंट को एक और सिक्योरिटी लेयर मिलेगी. इस फीचर को Android और iPhone यूजर्स के लिए जारी किया गया है और जल्द ही यह सभी यूजर्स तक पहुंच सकता है.

विज्ञापन

टू-स्टेप वेरिफिकेशन में जुड़ा पासवर्ड

WhatsApp ने टू-स्टेप वेरिफिकेशन को और मजबूत बनाने के लिए इसमें पासवर्ड को जोड़ा है. WABetaInfo ने भी इस नए फीचर की जानकारी कंफर्म की है. इस फीचर का नाम Account Password for Two-Step Verifications बताया गया है. इसकी मदद से यूजर्स 6 अंकों वाले PIN की जगह एक पूरा पासवर्ड इस्तेमाल कर सकेंगे.

विज्ञापन

Android और iPhone पर मिलेगा फीचर

WhatsApp ने इस नए पासवर्ड फीचर को Android और iPhone यूजर्स के लिए जारी किया है. कंपनी के मुताबिक, इसका मकसद टू-स्टेप वेरिफिकेशन को पहले से ज्यादा मजबूत बनाना है. पासवर्ड की वजह से अकाउंट को सिक्योरिटी की एक अतिरिक्त लेयर मिलेगी.

WhatsApp में कहां मिलेगा पासवर्ड का ऑप्शन

नए पासवर्ड फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले WhatsApp की Settings में जाना होगा. इसके बाद Account के विकल्प पर जाकर अकाउंट पासवर्ड सेट करने का ऑप्शन देखा जा सकता है. यहीं से यूजर अपना नया पासवर्ड तैयार कर सकेगा.

विज्ञापन
Image Credit-WABetaInfo

6 अंकों के PIN की जगह पासवर्ड

नया पासवर्ड टू-स्टेप वेरिफिकेशन में इस्तेमाल होने वाले मौजूदा PIN की जगह लेगा. इसका मतब है कि SMS क जरिए मिले 6 अंकों के कोड को दर्ज करने के बाद WhatsApp भी एंटर करने को कहेगा. जिन यूजर्स ने पहले से टू-स्पेट वेरिफिकेशन एक्टिव कर रखा है, उन्हें यह पासवर्ड फीचर रोलआउट होने के बाद मौजूदा PIN को पासवर्ड से बदलना पड़ सकता है.

पासवर्ड के लिए है ये जरूरी शर्त

WhatsApp पर इस पासवर्ड को सामान्य न्यूमेरिक PIN की तरह नहीं रखा जा सकता. यूजर्स को कम से कम 8 कैरेक्टर का पासवर्ड बनाना होगा. कंपनी ने यह शर्त इसलिए रखी है ताकि यूजर्स अपने अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड तैयार कर सकें.

विज्ञापन

पासवर्ड भूल गए तो ऐसे होगा रिसेट

अगर कोई यूजर अपना WhatsApp पासवर्ड भूल जाता है तो उसे रिसेट करने का ऑप्शन भी मिलेगा. इसके लिए ईमेल की मदद ली जा सकेगी. पासवर्ड रिसेट करने पर यूजर के ईमेल पर एक लिंक भेजा जाएगा. इस लिंक की मदद से नया पासवर्ड सेट किया जा सकेगा.

विज्ञापन

Source- wabetainfo 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ