---विज्ञापन---

Instagram पर फोटो-रील पोस्ट करने का सही समय कौन सा? इस टाइम पर डालते ही बढ़ेंगे Views!

Instagram पर अच्छा कंटेंट बनाने के बाद सही समय पर पोस्ट करना भी जरूरी है. सुबह, दोपहर, शाम और रात में अलग-अलग टाइम स्लॉट का असर रीच और एंगेजमेंट पर पड़ सकता है. जानिए किस समय फोटो, रील या वीडियो पोस्ट करने पर ज्यादा व्यूज मिलने की संभावना रहती है.

---विज्ञापन---

Instagram के लिए अच्छी फोटो, रील या वीडियो बनाने के बाद हर क्रिएटर चाहता है कि उसका कंटेंट ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे. लेकिन सिर्फ अच्छा कंटेंट बनान ही काफी नहीं है. उसे सही समय पर पोस्ट करना भी जरूरी है. सही टाइमिंग पर पोस्ट करने से शुरुआती घंटों में कंटेंट को बेहतर रीच और एंगेजमेंट मिल सकती है. हालांकि हर Instagram अकाउंट के लिए एक जैसा बेस्ट टाइम नहीं होता. ऑडियंस की लोकेशन, उम्र, एक्टिविटी और कंटेंट कैटेगरी के हिसाब से पोस्ट करने का सही समय अलग हो सकता है.

किस टाइम पर पोस्ट करना है सही?

सुबह 7 से 9 बजे पोस्ट करें

सुबह का समय Instagram पर पोस्ट करने के लिए अच्छा माना जाता है. खासकर अगर आपकी ऑडियंस दिन की शुरूआत में सोशल मीडिया चेक करती है तो सुबह 7 से 9 बजे के बीच पोस्ट करके देखा जा सकता है. इस समय लोग काम या पढ़ाई शुरू करने से पहले फोन पर सोशल मीडिया देखते हैं.न्यूज, मोटिवेशन, एजुकेशन और डेली अपडेट वाले कंटेंट के लिए यह स्लॉट उपयोगी हो सकता है.

---विज्ञापन---

दोपहर 12 से 2 बजे का स्लॉट

दोपहर में 12 से 2 बजे के बीच भी Instagram पर अच्छी एक्टिविटी देखने को मिल सकती है. लंच ब्रेक के दौरान लोग फोन पर सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं. इस समय छोटे वीडियो, रील्स, न्यूज अपडेट और एंटरटेनमेंट कंटेंट पोस्ट किया जा सकता है. अगर आपके अकाउंट की ऑडियंस इस समय एक्टिव रहती है तो पोस्ट को शुरुआती एंगेजमेंट मिल सकता है.

शाम 6 से 9 बजे का समय

शाम 6 से 9 के बीच का समय Instagram पर ज्यादा व्यूज पाने के लिए सबसे अच्छा स्लॉट माना जाता है. इस दौरान ऑफिस, स्कूल और कॉलेज से फ्री होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताते हैं. खासकर रील्स और एंटरटेनमेंट कंटेंट के लिए यह समय बेहतर रिजल्ट दे सकता है. 

---विज्ञापन---

रात 9 से 11 बजे भी कर सकते हैं पोस्ट

अगर आपके फॉलोअर्स देर रात तक Instagram पर एक्टिव रहते हैं तो रात 9 बजे से 11 बजे के बीच पोस्ट करना भी फायदेमंद हो सकता है. यंग ऑडियंस और एंटरटेनमेंट से जुड़े अकाउंट्स में इस समय अच्छी एक्टिविटी मिल सकती है. हालांकि, यह टाइमिंग तभी काम करेगी जब आपके फॉलोअर्स वास्तव में इस दौरान ऑनलाइन हों.

Instagram Insights से जानें सही समय

अपने अकाउंट के लिए सबसे सही पोस्टिंग टाइम जानने का बेहतर तरीका Instagram Insights है. यहां आप देख सकते हैं कि आपके फॉलोअर्स किस दिन और किस समय सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं अगर ऑडियंस शाम 7 बजे सबसे ज्यादा ऑनलाइन रहती है तो उस समय या कुछ मिनट पहले पोस्ट करना बेहतर हो सकता है. अलग-अलग समय पर पोस्ट करके व्यूज, रीच, लाइक्स, कमेंट्स और शेयर की तुलना भी की जा सकती है.

---विज्ञापन---

सिर्फ टाइमिंग से नहीं मिलेंगे ज्यादा व्यूज

पोस्ट करने का समय जरूरी है, लेकिन सिर्फ सही टाइम चुनने से कंटेंट वायरल नहीं होता. कंटेंट की क्वालिटी, शुरुआत के कुछ सेकंड, कैप्शन, कवर इमेज, हैशटैग, ट्रेंडिंग टॉपिक और ऑडियंस की पसंद भी काफी मायने रखती है। रील की शुरुआत ऐसी होनी चाहिए जो तुरंत यूजर का ध्यान खींच सके.

शुरुआत में इन टाइमिंग को आजमाएं

अगर आपके अकाउंट पर अभी पर्याप्त Insights डेटा नहीं है तो शुरुआत में सुबह 8 बजे, दोपहर 1 बजे और शाम 7 से 8 बजे के बीच पोस्ट करके देखें। कुछ दिनों तक इन स्लॉट्स में पोस्ट करने के बाद इनके प्रदर्शन की तुलना करें. जिस समय लगातार बेहतर व्यूज और एंगेजमेंट मिल रहा हो, उसे अपनी नियमित पोस्टिंग टाइमिंग बनाया जा सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढे़ं- फोन में Apps अपडेट नहीं करते? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें क्यों जरूरी है Update

First published on: Aug 27, 2026 08:21 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola