किशोरों में सोशल मीडिया की लत से जुड़े मामलों का निपटारा करेगा Meta, 17 अरब डॉलर का किया समझौता

‘मेटा’ ने किशोरों में सोशल मीडिया की लत से जुड़े एक ऐतिहासिक मुकदमे को खत्म करने और 47 राज्यों द्वारा दायर दावों के निपटारा के लिए 17 अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने, अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा से जुड़े उपाय बढ़ाने पर सहमति जताई है.

Meta

किशोरों में सोशल मीडिया की लत से जुड़े मामलों का निपटारा करेगा Meta (Photo: Social Media)

‘मेटा’ ने किशोरों में सोशल मीडिया की लत से जुड़े एक ऐतिहासिक मुकदमे को खत्म करने और 47 राज्यों द्वारा दायर दावों के निपटारा के लिए 17 अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने, अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा से जुड़े उपाय बढ़ाने पर सहमति जताई है. राज्यों के महाधिवक्ताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी. अमेरिका के कैलिफोर्निया, कोलोराडो, केंटकी और न्यू जर्सी समेत 29 राज्यों ने 2023 में इस सोशल मीडिया कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. हालांकि, इस समझौते से मुकदमे की सुनवाई बीच में ही खत्म हो जाएगी. सुनवाई के दौरान कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग के कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में जूरी के सामने गवाही देने की उम्मीद थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

मेटा पर लगे आरोप

महाधिवक्ता जे. जोन्स ने एक बयान में कहा कि अकेले वर्जीनिया में यह समझौता 35.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर का है और राज्य में उपभोक्ता संरक्षण के इतिहास के सबसे बड़े समझौतों में से एक है. जोन्स ने कहा, ”वर्षों से मेटा ने लत लगाने वाले और नुकसानदेह फीचर के बारे में जनता को जानबूझकर गुमराह किया, जिससे युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा है.” उन्होंने कहा कि यह समझौता इन खतरनाक गतिविधियों को खत्म करेगा और बच्चों को ऑनलाइन नुकसान से बचाने के लिए सार्थक राहत देगा. मेटा ने टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल जवाब नहीं दिया.

‘युवकों की मेंटल हेल्थ से हो रहा खिलवाड़’

गौरतलब है कि 17 अरब अमेरिकी डॉलर का यह समझौता कंपनी के 2025 के 201 अरब अमेरिकी डॉलर के राजस्व का एक छोटा हिस्सा है. मुकदमे में मेटा पर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य संकट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था. इसमें कहा गया था कि कंपनी ने बच्चों को अपने मंचों का आदी बनाने वाले फीचर को जानबूझकर डिजाइन किया और उनके बारे में जनता से जानकारी छिपाई. मुकदमे में यह भी कहा गया कि मेटा ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों का उनके माता-पिता की सहमति के बिना नियमित रूप से डेटा इकट्ठा कर संघीय कानूनों का उल्लंघन किया. मामले की सुनवाई पिछले सप्ताह कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में शुरू हुई. अमेरिकी जिला न्यायाधीश यवोन गोंजालेज रोजर्स ने सुनवाई की अध्यक्षता की. इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने बच्चों की सुरक्षा तथा निजता के मामले में मेटा के रिकॉर्ड और प्रगति के बारे में जानकारी दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ