फोन में 5G फिर भी इंटरनेट स्लो? सिर्फ नेटवर्क नहीं, ये 5 वजहें भी हो सकती हैं जिम्मेदार

फोन में 5G आइकन दिखने के बाद भी इंटरनेट स्लो चल रहा है, तो जरूरी नहीं कि फोन खराब हो. यहां जानते हैं क्या हो सकती है इसक वजह और इसे कैसे कर सकते हैं ठीक.

5G internet slow

फोन में 5G फिर भी इंटरनेट स्लो क्यों चलता है? (Image Credit- AI)

अगर आपके फोन में 5जी सपोर्ट है और सिम भी 5G नेटवर्क पर चल रही है लेकिन इंटरनेट की स्पीड बेहद कम मिल रही है तो जरूरी नहीं है कि फोन में कोई खराबी हो. 5G का आइकन दिखने के बावजूद कई बार इंटरनेट धीम चल सकता है. इसकी वजह कमजोर नेटवर्क कवरेज, टावर पर ज्यादा लोड फोन की नेटवर्क सेंटिंग जैसे परेशाी हो सकती है. यानी सिर्फ फोन में 5G होना तेज इंटरनेट की गारंटी नहीं है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो पहले इसकी वजह समझना जरूरी है.

विज्ञापन

सिर्फ 5G आइकन दिखना काफी नहीं

फोन की स्क्रीन पर 5G का आइकन देखकर लगता है कि इंटरनेट सबसे तेज चलना चाहिए, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. यह आइकन सिर्फ बताता है कि फोन 5G नेटवर्क से जुड़ा है. असली स्पीड नेटवर्क की क्षमता और उस समय उपल्बध संसाधनों पर निर्भर करती है. अगर आपके इलाके में 5जी कवरेज कमजोर है या फोन टावर से दूर हो तो स्पीड कम मिल सकती है. फोन बेहतर कनेक्शन के लिए अलग-अलग नेटवर्क बैंड के बीच स्विच भी कर सकता है, जिससे स्पीड में बदलाव महसूस हो सकता है.

विज्ञापन

टावर पर ज्यादा लोगों का लोड

अगर एक ही मोबाइल टावर से बहुत सारे लोग इंटरनेट चला रहे हैं तो नेटवर्क पर लोड बढ़ जाता है. ऐसे में 5जी कनेक्शन होने के बावजूद स्पीड कम हो सकती है. बाजार, स्टेडियम, भीड़भाड वाली जगह या किसी बड़े आयोजन के दौरान एक साथ ज्यादा लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं. अगर इंटरनेट सिर्फ किसी खास समय या जगह पर स्लो होता है और दूसरी जगह ठीक चलता है तो वजह नेटवर्क पर ज्यादा लोड हो सकती है.

फोन की नेटवर्क सेटिंग भी वजह

कई बार फोन की नेटवर्क सेटिंग भी इंटरनेट की स्पीड पर असर डालती है. अगर नेटवर्क मोड सही तरीके से सेट नहीं है तो फोन उपलब्ध नेटवर्क के हिसाब से कनेक्शन बदल सकता है. इसके अलावा बैकग्राउंड में कई ऐप्स डेटा इस्तेमाल कर रहे हो तो भी इंटरनेट धीम महसूस हो सकता है. ऐसे मे नेटवर्क सेटिंग चेक करें. फोन रीस्टार्ट करें औ जरूरत पड़ने पर नेटवर्क सेटिंग रीसेट करके देखें.

विज्ञापन

घर के अंदर क्यों स्लो होता है 5G?

घर की दीवारें, खिड़कियां और इमारत की बनावट मोबाइल सिग्नल को प्रभावित कर सकती हैं.इसलिए घर के अंदर 5 जी की स्पीड कई बार बाहर के मुकाबल कम मिलती है. अगर कमरे में सिग्नल कमजोर है तो फोन बेहतर नेटवर्क पकड़ने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में खिड़की के पास खुले स्थान पर जाकर स्पीड चेक करें. बाहर स्पीड बेहतर होने पर समस्या कमजोर सिग्नल की हो सकती है.

विज्ञापन

सिम और फोन भी करें चेक

अगर उसी जगह दूसरे लोगों के फोन में 5जी तेज चल रहा है और आपके फोन में लगातार स्लो है तो सिम या फोन से जुड़ी समस्या हो सकती है. फोन को रीस्टार्ट करें और जरूरत होतो सिम दोबारा लगाकर देखें. साथ ही फोन का सॉफ्टवेयर अपडेटडेट है या नहीं यह भी चेक करें. समस्या बनी रहने पर मोबाइल ऑपरेटर से संपर्क करके नंबर और नेटवर्क कनेक्शन की जांच कराएं.

5G स्लो हो तो आजमाएं ये तरीके

सबसे पहले फोन रीस्टार्ट करके स्पीड चेक करें. इसके बाद खुले स्थान पर जाकर देखें कि इंटरनेट की स्पीड में बदलाव आता है या नहीं. फोन की नेटवर्क सेटिंग में 5जी से जुड़ी सेटिंग भी चेक करें. अगर समस्या सिर्फ किसी खास जगह या समय पर आती है तो  तो नेटवर्क पर ज्यादा लोड वजह हो सकता है. वहीं अगर हर जगह लगातार स्पीड कम मिल रही है तो सिम, फोन की सेटिंग या ऑपरेटर से जुड़ी समस्या की जांच कराना बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ