Slimest iphone Air: Apple ने अपना अब तक का सबसे पतला और हल्का स्मार्टफोन iPhone Air लॉन्च किया है। इसे डिजाइन करने वाले कंपनी के इंडस्ट्रियल डिजाइनर अबीदुर चौधरी (Abidur Chowdhury) का कहना है कि Apple ने ऐसा फोन बनाने की कोशिश की है जो भविष्य का हिस्सा लगे। यह नया डिवाइस टाइटेनियम बॉडी में आता है और भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये (256GB मॉडल) रखी गई है।
iPhone Air की खासियतें
iPhone Air पुराने मॉडलों की तुलना में एक-तिहाई पतला है। इसमें एक सिंगल कैमरा दिया गया है, जिसमें टेलीफोटो लेंस मौजूद है। खास बात ये है कि इसकी फोटोग्राफी को और बेहतर बनाने के लिए इसमें AI का इस्तेमाल किया गया है। फोन में बैटरी भी छोटी है, लेकिन इसमें जो नया बैटरी-सेविंग सॉफ्टवेयर है, उसकी वजह से यह पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। लॉन्च इवेंट में अबीदुर चौधरी ने कहा कि ‘ये एक ऐसा पैरेडॉक्स है जिसे आपको खुद हाथ में लेकर मानना पड़ेगा।’
कौन हैं अबीदुर चौधरी?
अबीदुर चौधरी का जन्म और पालन-पोषण लंदन (इंग्लैंड) में हुआ और इस समय वो सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) में रहते हैं। वो खुद को ऐसा इंसान मानते हैं जो नई चीजें सीखना और मुश्किल समस्याओं को हल करना पसंद करता है। उनका कहना है कि वो हमेशा ऐसा ऐसे प्रोडक्ट बनाना चाहते हैं जिनके बिना लोग रह न पाएं।
पढ़ाई और करियर
अबीदुर ने लौघ्बोरौघ यूनिवर्सिटी (Loughborough University) से प्रोडक्ट डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई पुरस्कार जीते, जिनमें शामिल हैं –
- 3D Hubs Student Grant
- James Dyson Foundation Bursary
- Kenwood Appliances Award
- Seymour Powell Design Week Competition (First Prize)
साल 2016 में उन्होंने अपने पग एंड प्ले डिजाइन के लिए प्रतिष्ठित Red Dot Design Award भी जीता।
करियर की शुरुआत से Apple तक का सफर
शुरुआत में अबीदुर ने UK की कंपनियों कैंब्रिज कंसल्टेंटऔर Curventa में इंटर्नशिप की। इसके बाद वे लंदन में लेयर डिजाइन कंपनी में इंडस्ट्रियल डिजाइनर के तौर पर जुड़े। 2018- 2019 में उन्होंने अपनी खुद की कंसल्टेंसी अबीदुर चौधरी डिजाइन शुरू की, जिसके जरिए उन्होंने डिजाइन एजेंसियों, इनोवेटिव कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए प्रोडक्ट्स और स्ट्रैटेजी पर काम किया। जनवरी 2019 में अबीदुर Apple से जुड़े और तब से वे कंपनी के कई इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के डिजाइन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें-iOS 26 लॉन्च: iPhone 17 के साथ आए कई फीचर्स, Android यूजर्स पहले से कर रहे यूज
iPhone 17 सीरीज
Apple ने iPhone Air के साथ-साथ iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी लॉन्च किए हैं। इनमें नया A19 Pro चिप, बड़े डिस्प्ले और अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम दिया गया है। भारत में ये कई स्टोरेज वेरिएंट्स और नए कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होंगे। प्री-ऑर्डर जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यहां पढ़ें पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
प्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
3 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
12 hrs agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
13 hrs agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
15 hrs agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
17 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
18 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines