Apple Watch Series 11, Ultra 3 और SE 3: इस बार क्या है नया? जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक हर डीटेल

Apple ने अपने Awe Dropping Event 2025 में Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 और Watch SE (3rd Gen) लॉन्च की हैं। भारत में इनकी कीमत 25,900 से शुरू होती है। जानें पूरी डिटेल, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च ऑफर्स।

Apple watch

News 24 GFX

Apple Watch Launch: 9 सिंतबर को हुए Apple के इवेंट में कंपनी ने न सिर्फ आईफोन 17 सीरीज बल्कि तीन नई स्मार्टवार्च भी लॉन्च की हैं। जिनके नाम हैं Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 और Watch SE (3rd Gen)। खास बात यह है कि Watch SE को लगभग तीन साल बाद अपडेट किया गया है, जबकि Series 11 पिछले साल आई Watch Series 10 का अपग्रेड है।

विज्ञापन

भारत में कीमत और अवेलेबिलिटी

इन न्यूली वॉच सीरीज में सबसे पहली वॉच है  Apple Watch Series 11  जिसकी शुरुआती कीम 46,900 रुपये है। ये 42mm और 46mm साइज में अवेलेबल है। इसके केस जेट ब्लैक, रोज गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे एल्युमिनियम कलर्स में उपलब्ध हैं। प्रीमियम वेरिएंट चाहने वालों के लिए पॉलिश्ड टाइटेनियम और Hermès एडिशन भी पेश किया गया है। इसके बाद Apple Watch Ultra 3 89,900 रुपये में उपलब्ध है जो नेचुरल व ब्लैक टाइटेनियम केस में आएगी। वहीं Apple Watch SE 3 सबसे कॉल्ट फ्रेंडली मॉडल है भारत में इसकी शुरुआती कीमत 25,900 रुपए रखी गई है। 

विज्ञापन

Apple Watch Series 11: हल्की लेकिन और मजबूत

नई Apple Watch Series 11 अब 5G सपोर्ट करती है और iOS 26 पर काम करेगी। कंपनी का दावा है कि इसका ग्लास पहले से दोगुना मजबूत है और इसमें खास Ion-X ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर नई सिरेमिक कोटिंग की गई है।
यह वॉच 100% रीसाइकल्ड टाइटेनियम और एल्युमिनियम से बनी है। इसमें 24 घंटे की बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और नए हेल्थ फीचर्स जैसे हाइपरटेंशन अलर्ट और स्लीप स्कोर दिए गए हैं। खास एल्गोरिदम बैकग्राउंड में लगातार 30 दिन तक डेटा ट्रैक करेगा और किसी भी समस्या पर अलर्ट भेजेगा।

विज्ञापन

Apple Watch SE 3: बजट में प्रीमियम फीचर्स

तीन साल बाद अपग्रेड होकर आई Apple Watch SE 3 इस बार कई बड़े बदलावों के साथ आई है। अब इसमें ऑल्वेज-ऑन डिस्प्ले, स्लीप स्कोर, हाइपरटेंशन डिटेक्शन, टेंपरेचर सेंसिंग और नया S10 चिपसेट शामिल किया गया है। यह सब फीचर्स पहले SE सीरीज में नहीं थे, जिससे यह वॉच अब उन यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन गई है जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं।

Apple Watch Ultra 3: सबसे एडवांस्ड मॉडल

Ultra सीरीज़ का नया मॉडल यानी Apple Watch Ultra 3 अब तक का सबसे एडवांस्ड वर्जन है। इसमें सबसे बड़ा डिस्प्ले, LTPO3 वाइड-एंगल OLED स्क्रीन, और पतले बेज़ल्स दिए गए हैं, जिससे स्क्रीन एरिया बड़ा हो गया है।
बैटरी की बात करें तो यह एक बार चार्ज करने पर 42 घंटे और Low Power Mode में पूरे 72 घंटे तक चल सकती है। सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर यह 12 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है।

विज्ञापन

सेफ्टी और कनेक्टिविटी के नए फीचर्स

Ultra 3 में अब 5G सपोर्ट और सबसे खास टू-वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर दिया गया है। यानी नेटवर्क या Wi-Fi न होने पर भी आप SOS भेज सकते हैं, टेक्स्ट कर सकते हैं और लोकेशन शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा एक्सीडेंट या जोर से गिरने पर यह वॉच अपने आप इमरजेंसी सर्विस और आपके कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट भेज देगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ