Apple iPhone 18 Launch Update: Apple हर साल सितंबर में अपने नए iPhone लॉन्च के लिए जाना जाता है. पिछले कई सालों से कंपनी एक साथ चार मॉडल पेश करती आ रही है, लेकिन अब इस ट्रेंड में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple साल 2026 में स्टैंडर्ड iPhone 18 लॉन्च नहीं करेगा. यानी iPhone 18 का बेस मॉडल देखने के लिए यूजर्स को 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है.
जापान की मशहूर मीडिया कंपनी Nikkei Asia की रिपोर्ट के अनुसार, Apple अपने 2026 के एनुअल इवेंट में iPhone 18 का बेस वेरिएंट लॉन्च नहीं करेगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस मॉडल को 2027 की पहली छमाही तक टाल सकती है. यह फैसला Apple की मौजूदा लॉन्च स्ट्रैटेजी से बिल्कुल अलग माना जा रहा है.
The iPhone 18 will not be released this year, as Apple is prioritizing its first foldable iPhone and the iPhone 18 Pro models 🚨
— Apple Hub (@theapplehub) January 30, 2026
This is yet another report that corroborates claims that Apple is splitting its iPhone launch cycle. Both the base iPhone 18 and iPhone Air 2 are… pic.twitter.com/3bEQ0F6gzG
चिप की बढ़ती कीमतें बनी सबसे बड़ी वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेमोरी चिप्स और दूसरे जरूरी कंपोनेंट्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में Apple अपने खर्च को कंट्रोल करना चाहता है. कंपनी का फोकस अब इस बात पर है कि कम मॉडल्स लॉन्च करके प्रीमियम सेगमेंट से ज्यादा रेवेन्यू और मुनाफा कमाया जाए. इससे सप्लाई चेन से जुड़ी परेशानियां भी कम होंगी.
एक्सपर्ट्स भी कर चुके हैं इशारा
यह पहली बार नहीं है जब iPhone 18 की देरी की बात सामने आई हो. Bloomberg के मार्क गुरमन और मशहूर एनालिस्ट मिंग-ची कुओ पहले ही संकेत दे चुके हैं कि Apple 2026 में iPhone 18 लॉन्च नहीं कर सकता. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कंपनी 2027 की शुरुआत में iPhone 18e मॉडल उतार सकती है.
फोल्डेबल iPhone पर पूरा फोकस
Apple के इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह उसका पहला फोल्डेबल iPhone भी माना जा रहा है. फोल्डेबल फोन के लिए बेहद जटिल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस और नए मैटेरियल्स की जरूरत होती है. Apple नहीं चाहता कि मास प्रोडक्शन के दौरान कोई तकनीकी दिक्कत आए, इसलिए वह अपनी ताकत फोल्डेबल और प्रो मॉडल्स पर लगा रहा है.
2026 के इवेंट में क्या-क्या आ सकता है
अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो सितंबर 2026 के लॉन्च इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone पेश किया जा सकता है. स्टैंडर्ड मॉडल उस वक्त लॉन्च लिस्ट में शामिल नहीं होगा.
iPhone 18 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लॉन्च में देरी की खबरों के बीच iPhone 18 को लेकर कई लीक्स भी सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि फोन में 12GB RAM मिल सकती है, जबकि मौजूदा मॉडल्स में 8GB RAM दी जाती है. फ्रंट कैमरा भी अपग्रेड हो सकता है और 18 मेगापिक्सल की जगह 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है.
कॉस्ट कंट्रोल के लिए छोटे बदलाव
कीमत को काबू में रखने के लिए Apple कुछ फीचर्स को सरल बना सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 में दिया जाने वाला कैमरा कंट्रोल बटन पहले से ज्यादा बेसिक हो सकता है और इसमें कैपेसिटिव टच सेंसर नहीं दिया जाएगा.
पाइपलाइन में हैं 5 नए iPhone मॉडल्स
जानकारी के मुताबिक, Apple के पास फिलहाल पांच नए iPhone मॉडल्स पाइपलाइन में हैं. इनमें iPhone Air 2, स्टैंडर्ड iPhone 18 और तीन प्रीमियम डिवाइस- iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Fold शामिल हैं. हालांकि iPhone Air 2 की शिपमेंट को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है.
कुल मिलाकर, Apple आने वाले सालों में अपने iPhone लॉन्च पैटर्न को पूरी तरह बदल सकता है, जहां फोकस कम मॉडल्स, ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और ऊंचे मुनाफे पर होगा.
ये भी पढ़ें- हेडफोन जैक सिर्फ Headphone के लिए नहीं! इसके ये 5 इस्तेमाल जानकर रह जाएंगे हैरान










