---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

iPhone 18 & Air 2 leaks: साल में दो बार लॉन्च होंगे iPhone? Apple की नई चौंकाने वाली प्लानिंग हुई लीक

Apple इस बार बड़ा गेम खेलने जा रहा है. iPhone 18 सीरीज को लेकर ऐसा प्लान सामने आया है, जिसमें लॉन्च दो हिस्सों में होगा. सबसे खास बात पहला foldable iPhone भी लाइन में है. क्या बदलने वाला है पूरा iPhone लॉन्च सिस्टम? जानते हैं.

---विज्ञापन---

iPhone 18 & iPhone Air 2 Leaks: Apple आने वाले समय में iPhone लॉन्च करने के अपने पुराने तरीके को पूरी तरह बदल सकता है. अब तक हर साल सितंबर में नए iPhones लॉन्च होते थे, लेकिन अफवाहो के मुताबिक कंपनी अब इसे दो हिस्सों में बांटने की तैयारी कर रही है. यानी कुछ iPhones साल के अंत में आएंगे, तो कुछ अगले साल की शुरुआत में. इसी के साथ Apple का पहला foldable iPhone भी चर्चा में है, जो इसी नई रणनीति का हिस्सा हो सकता है.

लॉन्च साइकिल में बड़ा बदलाव

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple सितंबर में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और अपने पहले foldable iPhone को लॉन्च कर सकता है. वहीं, बेस मॉडल iPhone 18, iPhone 18e और दूसरी पीढ़ी का iPhone Air 2 अगले साल मार्च या अप्रैल में लॉन्च हो सकते हैं. यह पहली बार होगा जब Apple अपने iPhone लॉन्च को दो अलग-अलग समय पर पेश करेगा.

---विज्ञापन---

पहले भी दिख चुका है यह ट्रेंड

अगर पिछले ट्रेंड को देखें तो iPhone 16e और iPhone 17e दोनों को 2025 और 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया गया था. अब MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 18e भी अगले साल की पहली तिमाही में आ सकता है. इसके साथ ही iPhone Air 2 और स्टैंडर्ड iPhone 18 भी उसी समय लॉन्च होने की उम्मीद है.

iPhone 18 Pro लीक्स

लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें तीनों सेंसर 48 मेगापिक्सल के होंगे. इसके साथ ही वेरिएबल अपार्चर सिस्टम दिया जा सकता है, जिससे कम रोशनी में फोटो और बेहतर आएंगी. फ्रंट कैमरा भी 24 मेगापिक्सल तक अपग्रेड होने की बात सामने आई है, जिससे सेल्फी क्वालिटी में सुधार देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

iPhone 18 और 18e के संभावित फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 और iPhone 18e में A20 चिप मिल सकती है. iPhone 18 में 6.3-इंच का Super Retina डिस्प्ले और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है. यह फोन iOS 27 पर चलेगा और इसमें Google Gemini से पावर्ड Siri मिल सकती है. कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹89,900 बताई जा रही है.

iPhone Air 2 लीक्स

iPhone Air 2 को लेकर सबसे बड़ा बदलाव इसके कैमरा सेटअप में देखने को मिल सकता है. पहली पीढ़ी के iPhone Air में सिर्फ एक 48MP कैमरा था, लेकिन नए मॉडल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस भी शामिल होगा. इसके अलावा इसमें A20 Pro चिप, बड़ी बैटरी और iPhone 17 Pro जैसा vapor chamber cooling सिस्टम मिल सकता है.

---विज्ञापन---

कितनी हो सकती है कीमत 

iPhone Air को भारत में 1,19,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Air 2 की कीमत 1,24,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है. साफ है कि Apple अब अपनी लाइनअप को और ज्यादा स्ट्रेटेजिक तरीके से पेश करना चाहता है, ताकि हर प्राइस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाई जा सके.

ये भी पढ़ें- Ai+ की Nova Series की धमाकेदार एंट्री, फ्लिप फोन से लेकर टैबलेट तक इतने डिवाइस हुए लॉन्च, देखें डिटेल

---विज्ञापन---

First published on: Apr 10, 2026 10:12 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola