---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

अब WhatsApp से होगी कमाई! जल्द लॉन्च होगा ये जबरदस्त फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

अब WhatsApp सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रहेगा, जल्द ही आप यहां पैसे कमा सकेंगे. चालिए जानते हैं कैसे मिलेगा कमाई का मौका और क्या होगा नया फीचर और ये कैसे करेगा काम.

---विज्ञापन---

अगर आप भी अपना WhatsApp Channel शुरू करने का सोच रहे हैं, तो आने वाला समय आपके लिए शानदार हो सकता है. खबर है कि WhatsApp जल्द ही ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे क्रिएटर्स अपने चैनल के जरिए सीधे पैसे कमा सकेंगे. यानी अब सिर्फ फॉलोअर्स बढ़ाने तक ही बात सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आप अपने कंटेंट से कमाई भी कर पाएंगे.

WhatsApp ला रहा नया फीचर

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp एक नए मोनेटाइजेशन फीचर पर काम कर रहा है. इसके तहत क्रिएटर्स अपने चैनल पर पेड सब्सक्रिप्शन शुरू कर सकेंगे, जिससे वे एक्सक्लूसिव कंटेंट शेयर करके कमाई कर पाएंगे. फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग और डेवलपमेंट फेज में है और अभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है. लेकिन रिपोर्ट्स से साफ है कि कंपनी Channels को ज्यादा क्रिएटर-फ्रेंडली बनाना चाहती है.

---विज्ञापन---

पेड सब्सक्रिप्शन से मिलेगा एक्सक्लूसिव कंटेंट

इस नए फीचर के आने के बाद यूजर्स अपने पसंदीदा चैनल को सब्सक्राइब कर सकेंगे. इसके बदले उन्हें खास और एक्सक्लूसिव पोस्ट्स देखने को मिलेंगी, जो आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगी. WhatsApp इस फीचर में पारदर्शिता भी जोड़ने जा रहा है. चैनल पर कितने पेड सब्सक्राइबर्स हैं, यह संख्या सभी यूजर्स को दिखाई देगी. इससे लोगों को यह समझने में आसानी होगी कि चैनल का कंटेंट कितना भरोसेमंद और लोकप्रिय है.

क्रिएटर्स खुद तय करेंगे कीमत

चैनल बनाने वाले लोग अपनी सब्सक्रिप्शन फीस खुद तय कर सकेंगे. यह सेटिंग चैनल की जानकारी वाले सेक्शन में उपलब्ध होगी, जहां से वे आसानी से इसे मैनेज कर पाएंगे.

---विज्ञापन---

अलग-अलग दिखेगा फ्री और पेड कंटेंट

यूजर्स को किसी तरह की उलझन न हो, इसके लिए WhatsApp एक फिल्टर ऑप्शन भी देगा. इससे फ्री और एक्सक्लूसिव कंटेंट को अलग-अलग देखा जा सकेगा.

ऑप्शनल होगा सब्सक्रिप्शन

महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी चैनल को सब्सक्राइब करना जरूरी नहीं होगा. अगर यूजर चाहे तो फ्री कंटेंट का ही आनंद ले सकता है, जबकि पेड कंटेंट सिर्फ एक अतिरिक्त विकल्प रहेगा.

---विज्ञापन---

WhatsApp Channel कैसे बनाएं

  • WhatsApp खोलें और Channels सेक्शन में जाएं (स्पीच बबल आइकन पर टैप करें)
  • प्लस (+) आइकन पर क्लिक करें और Create channe’ चुनें
  • Continue पर टैप करें, चैनल का नाम डालें और चाहें तो डिस्क्रिप्शन व आइकन जोड़ें
  • इसके बाद Create channel पर क्लिक करें
  • चैनल बनने के बाद आप तुरंत पोस्ट करना शुरू कर सकते हैं
  • आप कभी भी चैनल का नाम, डिस्क्रिप्शन या आइकन बदल सकते हैं और जरूरत के हिसाब से चैनल को पिन भी कर सकते हैं

ये भी पढ़ें- OnePlus Nord 6 vs Nord 5: क्या बदला है और क्या ये अपग्रेड्स वाकई काम के हैं?

---विज्ञापन---
First published on: Apr 08, 2026 03:42 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola