OnePlus Nord 6 vs Nord 5: क्या बदला है और क्या ये अपग्रेड्स वाकई काम के हैं?

OnePlus Nord 6 आ चुका है बड़े अपग्रेड्स के साथ 9,000mAh बैटरी, नया Snapdragon 8s Gen 4 और बेहतर ड्यूरेबिलिटी. लेकिन क्या इसके लिए ज्यादा कीमत देना सही है, जब Nord 5 अभी भी दमदार परफॉर्मेंस और कम कीमत में मिल रहा है? खरीदने से पहले ये फर्क जरूर जान लें.

OnePlus Nord 6 vs OnePlus Nord 5 new.jpg

OnePlus Nord 6 बनाम OnePlus Nord 5. (Photo- News24 Gfx)

विज्ञापन

OnePlus Nord 6 vs Nord 5 Comparison: 30,000 से 40,000 रुपये के बीच का स्मार्टफोन सेगमेंट आज सबसे ज्यादा कॉम्पिटिटिव हो चुका है. यहां हर ब्रांड कोशिश करता है कि कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस, स्मूद डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ दी जाए. OnePlus ने भी इसी फॉर्मूले पर Nord सीरीज को आगे बढ़ाया है. Nord 5 पहले ही अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन चुका था, और अब Nord 6 कुछ नए अपग्रेड्स के साथ आया है. लेकिन सवाल यही है- क्या ये अपग्रेड्स ज्यादा कीमत देने लायक हैं?

कीमत में कितना फर्क

OnePlus Nord 5 को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जिसमें 8GB + 256GB वेरिएंट मिलता है. इसके दूसरे वेरिएंट्स 32,999 और 35,999 रुपये तक जाते हैं.
वहीं OnePlus Nord 6 की कीमत सीधे 38,999 रुपये से शुरू होती है और 41,999 रुपये तक जाती है. बैंक ऑफर्स के बाद इसकी कीमत थोड़ी कम होकर 35,999 और 38,999 रुपये हो जाती है. साफ है कि Nord 6 अब इस सेगमेंट के ऊपरी हिस्से में पहुंच गया है, जबकि Nord 5 अब ज्यादा किफायती ऑप्शन बन चुका है.

Advertisment

डिजाइन

Nord 5 में ग्लास बैक और सिंपल डिजाइन मिलता है, जो Phantom Grey, Dry Ice और Marble Sands जैसे कलर्स में आता है. इसका कैमरा मॉड्यूल भी काफी क्लीन और सिंपल है. Nord 6 उसी डिजाइन को आगे बढ़ाता है, लेकिन इसमें फ्लैट फ्रेम और ज्यादा स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिससे फोन थोड़ा ज्यादा प्रीमियम और स्ट्रॉन्ग दिखता है. इसके कलर ऑप्शन भी ज्यादा क्लीन और सॉलिड फिनिश के साथ आते हैं.

ड्यूरेबिलिटी

Nord 5 में IP65 रेटिंग मिलती थी, जो बेसिक प्रोटेक्शन देती है. लेकिन Nord 6 में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन भी दिया गया है. इसका मतलब यह फोन पानी, धूल और कठिन परिस्थितियों में ज्यादा भरोसेमंद साबित होगा.

डिस्प्ले

Nord 5 में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी स्मूद है. Nord 6 इसे 165Hz तक ले जाता है और ब्राइटनेस 3,600 nits तक बढ़ाई गई है. लेकिन सच यह है कि ज्यादातर ऐप्स और गेम्स अभी भी इतने हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट नहीं करते, इसलिए हर जगह इसका पूरा फायदा नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

परफॉर्मेंस

Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर था, जो अपने समय में काफी तेज माना जाता था. Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है, जो नया जरूर है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में फर्क बहुत बड़ा नहीं होगा. हां, इसमें बेहतर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग या भारी इस्तेमाल में परफॉर्मेंस ज्यादा स्टेबल रहेगी.

बैटरी

Nord 5 की 6,800mAh बैटरी पहले ही बड़ी मानी जाती थी. लेकिन Nord 6 इसे सीधे 9,000mAh तक ले जाता है, जो इस सेगमेंट में काफी बड़ी बात है. इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है. साफ तौर पर, अगर आप लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं, तो Nord 6 यहां बाजी मार लेता है.

विज्ञापन

कैमरा

Nord 5 में 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है. Nord 6 में भी लगभग यही सेटअप है 50MP मेन और अल्ट्रावाइड के साथ 32MP फ्रंट कैमरा. यहां हार्डवेयर में ज्यादा बदलाव नहीं है, फर्क सिर्फ इमेज प्रोसेसिंग में देखने को मिल सकता है.

सॉफ्टवेयर

Nord 5 OxygenOS 15 (Android 15) पर चलता है, जबकि Nord 6 OxygenOS 16 (Android 16) के साथ आता है. दोनों फोन में 4 साल के Android अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलती है. Nord 6 में कुछ नए AI फीचर्स जरूर जोड़े गए हैं, लेकिन ओवरऑल एक्सपीरियंस काफी हद तक समान रहेगा.

विज्ञापन

कौन सा खरीदना सही रहेगा?

अगर आप कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस, अच्छी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते हैं, तो Nord 5 अभी भी एक बहुत मजबूत और वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है. लेकिन अगर आप ज्यादा बैटरी, बेहतर ड्यूरेबिलिटी और थोड़ा ज्यादा स्टेबल परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Nord 6 आपके लिए सही रहेगा. आसान शब्दों में कहें तो Nord 5 समझदारी वाला सौदा है, जबकि Nord 6 लंबी रेस का खिलाड़ी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ