iPhone 17 Pro Max VS Galaxy S26 Ultra: Apple Awe Dropping Event 2025 आज यानी 9 सितंबर की रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी अपनी नई iPhone 17 सीरीज पेश करने जा रही है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा टॉप मॉडल iPhone 17 Pro Max की हो रही है। लॉन्च से पहले ही इस फोन को लेकर उत्साह अपने चरम पर है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स से कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
iPhone 17 Pro Max VS Galaxy S26 Ultra
Apple का iPhone 17 Pro Max हमेशा से प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में गिना जाता है। इसे टक्कर देने के लिए Samsung हर साल अपनी Galaxy S Series लाती है। इसी बीच अब आने वाले Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर नई खबर सामने आई है। लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसका बैटरी बैकअप iPhone 17 Pro Max से ज्यादा हो सकता है।
Galaxy S26 Ultra में मिलेगी बड़ी बैटरी
टेक टिप्स्टर एंथोनी ने अपने सोशल अकाउंट X पर iPhone 17 Pro Max और Galaxy S26 Ultra के फीचर्स साझा किए हैं। उनके मुताबिक iPhone 17 Pro Max में 4,823 mAh की बैटरी दी जाएगी और इसका बॉडी मोटापा 8.7mm होगा। वहीं, Samsung Galaxy S26 Ultra को कंपनी 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च कर सकती है और इसकी मोटाई सिर्फ 7.9mm होगी। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में बड़ा कूलिंग सिस्टम और बेहतर कैमरा सेटअप मिलने की भी उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- iPhone 17 Launch Today: इंडिया में क्या होगी 17 सीरीज की कीमत?
पतला डिजाइन और ज्यादा पावर?
अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो Samsung का नया प्रीमियम फोन, बैटरी और डिज़ाइन दोनों मामले में iPhone 17 Pro Max से आगे निकल सकता है। ज्यादा पावरफुल बैटरी और पतले डिज़ाइन के साथ Galaxy S26 Ultra Apple को कड़ी टक्कर दे सकता है।
बैटरी पर उलझन जारी
ध्यान देने वाली बात है कि इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि iPhone 17 Pro Max में 5088mAh की बैटरी दी जाएगी। ऐसे में अब सही जानकारी केवल लॉन्च इवेंट के दौरान ही साफ हो पाएगी।
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
10 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
13 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines