IND vs NZ: पांचवें T20I में बाहर बैठ सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी, प्लेइंग 11 में जगह मिलना मुश्किल

IND vs NZ, 5th T20I Match: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया 3-1 से आगे है. दोनों टीमों के बीच अब हैमिलटन में पांचवां T20I मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में कुछ खिलाड़ी बाहर बैठ सकते हैं.

team india abhishek sharma

पांचवें T20I मैच में कुछ बड़े खिलाड़ी बेंच पर बैठ सकते हैं (Image: ANI)

IND vs NZ, 5th T20I Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I मैच हैमिलटन में खेला जाएगा. टीम इंडिया 3-1 से सीरीज में आगे है. भारतीय टीम को पांचवें T20I के नतीजे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि सीरीज पहले ही भारत के कब्जे में है. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें लगातार मौके मिले हैं और अब एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है. चौथे T20I में हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव लगभग तय नजर आ रहा है.

विज्ञापन

बाहर बैठ सकते हैं कुछ बड़े खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले T20I मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था. अब सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार खेल रहे हैं. दोनों में से किसी एक को आराम दिया जा सकता है. संजू को अभी भी खुद को साबित करना है, जबकि अभिषेक शर्मा की जगह पक्की है. इसी वजह से अभिषेक को आराम दिया जा सकता है. नीतीश कुमार रेड्डी भी पांचवें T20I से बाहर बैठ सकते हैं. वर्कलोड को देखते हुए उनकी जगह शिवम दुबे को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा हैं और उन्हें इससे पहले आराम देना अच्छा फैसला होगा. इसी वजह से अर्शदीप को बाहर करके भुवनेश्वर कुमार की प्लेइंग 11 में वापसी कराई जा सकती है. वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव दोनों ही प्रमुख स्पिनर हैं, लेकिन उन्हें न्यूजीलैंड में मौके नहीं मिले हैं. पांचवें T20I में अक्षर पटेल को बाहर बैठाकर वरुण चक्रवर्ती को खेलने का मौका दिया जा सकता है. कुलदीप को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. वह वनडे और टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती सिर्फ T20I खेलते हैं. इसी वजह से वरुण अंतिम T20I खेल सकते हैं, वहीं कुलदीप वनडे सीरीज के जरिए मैदान पर कमबैक कर सकते हैं.

विज्ञापन

कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11?

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और मयंक यादव.

बाहर बैठ सकते हैं: अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

कब और कहां होगा IND vs NZ पांचवां T20I?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I मैच हैमिलटन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर होगा और इसे सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ