---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

दुनिया की टेक कंपनियों का भारत पर बड़ा दांव, AI Impact Summit में हुई ये बड़ी डील्स, क्या मिलेगा फायदा?

AI Impact Summit 2026 में भारत पर दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों ने भरोसा जताया है. Google, Microsoft और Nvidia समेत कई दिग्गजों ने अरबों डॉलर के निवेश का ऐलान किया है. डेटा सेंटर, AI हब और मेगा प्रोजेक्ट्स के जरिए भारत को ग्लोबल AI पावरहाउस बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. जानते हैं इनकी डिटेल्स.

---विज्ञापन---

AI Impact Summit Big Deals: दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit 2026 ने भारत को ग्लोबल टेक निवेश का बड़ा केंद्र बना दिया है. दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियां अब भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर बड़ा दांव लगा रही हैं. डेटा सेंटर से लेकर AI मॉडल डेवलपमेंट तक, अरबों डॉलर के निवेश के ऐलान ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में भारत दुनिया का बड़ा AI हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. 

विदेशी कंपनियों का भारत पर भरोसा

---विज्ञापन---

AI Impact Summit के चौथे दिन कई बड़ी टेक कंपनियों ने भारत में बड़े निवेश की घोषणा की. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियों ने बताया कि वे देश में नए डेटा सेंटर स्थापित करेंगी और एडवांस AI मॉडल विकसित करेंगी. इन निवेशों का मकसद भारत में मजबूत डिजिटल और AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है.

AI Impact Summit में हुईं 5 बड़ी डील्स 

1. Google करेगा 15 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट
बुधवार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि कंपनी अगले पांच साल में भारत में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी. AI Impact Summit में गूगल डीपमाइंड के प्रमुख डेमिस हासाबिस भी मौजूद हैं, जो भारत में AI से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

विशाखापत्तनम में बनेगा मेगा AI डेटा सेंटर
गूगल के निवेश का सबसे बड़ा हिस्सा आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा AI डेटा सेंटर पर खर्च होगा. यह सेंटर AI मॉडल की ट्रेनिंग, क्लाउड सर्विस और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग का प्रमुख केंद्र बनेगा. इस प्रोजेक्ट को देश के पहले बड़े AI हब के रूप में देखा जा रहा है.

2. Microsoft का ग्लोबल साउथ पर बड़ा प्लान
माइक्रोसॉफ्ट ने भी AI Impact Summit के दौरान बड़ा ऐलान किया. कंपनी अगले चार साल में ग्लोबल साउथ के देशों में 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर का इन्वेस्टमेंट करेगी. इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट भारत में 17.5 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा कर चुकी है, जो देश के डिजिटल और AI सेक्टर को मजबूत करने में मदद करेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- AI Impact Summit के लिए भारत पहुंचे CEO सुंदर पिचाई ने की Google IO 2026 इवेंट की घोषणा, देखें डिटेल्स

3. Nvidia और Yotta का AI कंप्यूटिंग हब
योट्टा डेटा सर्विसेज ने एनवीडिया के साथ मिलकर लेटेस्ट AI चिप्स को बनाने और इस्तेमाल के लिए 2 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश की योजना बनाई है. इसके तहत एक बड़ा AI कंप्यूटिंग हब तैयार किया जाएगा, जो शुरुआती स्तर पर काम कर रहे AI प्रोजेक्ट्स और स्टार्टअप्स को ताकत देगा. कंपनी इस विस्तार के लिए करीब 1.2 अरब डॉलर अतिरिक्त फंड जुटाने की तैयारी में है.

---विज्ञापन---

4. L&T के साथ मेगा AI फैक्टरी की तैयारी
एनवीडिया भारत में एक मेगा AI फैक्टरी लगाने की प्लानिंग कर रही है. इसके लिए कंपनी भारतीय इंजीनियरिंग दिग्गज लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के साथ पार्टनरशिप करेगी. इस प्रोजेक्ट में अरबों डॉलर का निवेश होने की उम्मीद है और इससे देश में AI मैन्युफैक्चरिंग और कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ेगी.

5. Neysa को मिली बड़ी फंडिंग
भारतीय AI इंफ्रास्ट्रक्चर स्टार्टअप Neysa AI ने भी इस समिट में सुर्खियां बटोरीं. कंपनी ने 1.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 10,000 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाई है, जिसमें ग्लोबल निवेशक Blackstone भी शामिल है. Neysa सीधे तौर पर AI ऐप या चैटबॉट नहीं बनाती, बल्कि AI के लिए जरूरी टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम करती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- AI Impact Summit में छाया देसी AI स्मार्ट चश्मा, PM मोदी ने किया ट्राई, जानिए क्या है इसकी खासियत

First published on: Feb 19, 2026 10:35 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola