Meta One Subscription लॉन्च, इस कीमत में मिलेंगे WhatsApp-Instagram-Facebook के Plus फीचर्स

Instagram, WhatsApp और Facebook यूज करने वालों के लिए Meta ने भारत में नया Meta One सब्सक्रिप्शन लॉन्च कर दिया है. एक ही प्लान में तीनों ऐप्स के Plus फीचर्स के साथ ज्यादा AI इस्तेमाल और कई क्रिएटिव टूल्स मिलेंगे.

Meta One

मेटा ने भारत में Meta One लॉन्च कर दिया है.

अगर आप Instagram, WhatsApp और Facebook तीनों का इस्तेमाल करते हैं, तो Meta का नया सब्सक्रिप्शन आपके लिए काम का हो सकता है. कंपनी ने भारत में Meta One लॉन्च कर दिया है.  जिसमें Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus के फीचर्स को एक ही प्लान में जोड़ा गया है. इसके साथ Meta AI के ज्यादा इस्तेमाल और कई क्रिएटिव टूल्स का भी एक्सेस मिलता है. आम यूजर्स के लिए Core और Premium दो प्लान हैं, जबकि क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए चार अलग-अलग प्लान पेश किए गए हैं.

विज्ञापन

आम यूजर्स के लिए दो Meta One प्लान

Meta One के आम यूजर्स के लिए दो प्लान हैं. Core प्लान की कीमत 549 रुपये प्रति महीने है, जबकि Premium प्लान 1,950 रुपये प्रति महीने का है. दोनों में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus के फीचर्स एक साथ मिलते हैं. Premium में इसके अलावा Meta AI और क्रिएटिव फीचर्स के इस्तेमाल की ज्यादा सुविधा दी जाती है.

विज्ञापन

तीनों ऐप की अलग मेंबरशिप कितने की है?

अगर आप तीनों ऐप की सदस्यता अलग-अलग लेते हैं, तो WhatsApp Plus की कीमत 79 रुपये, जबकि Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 99-99 रुपये प्रति महीने है. यानी तीनों को अलग-अलग लेने पर कुल खर्च 277 रुपये प्रति महीना बैठता है. Meta One का Core प्लान इससे महंगा है, लेकिन इसमें सिर्फ तीनों Plus प्लान ही नहीं, बल्कि ज्यादा AI इस्तेमाल और अतिरिक्त क्रिएटिव फीचर्स भी शामिल हैं. इसलिए इसका फायदा उन यूजर्स को ज्यादा हो सकता है जो तीनों प्लेटफॉर्म के साथ Meta AI का भी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

AI फीचर्स भी होंगे ज्यादा

Meta One को सिर्फ सोशल मीडिया के पेड फीचर्स तक सीमित नहीं रखा गया है. Core और Premium सब्सक्राइबर्स को Meta AI पर ज्यादा इमेज और वीडियो बनाने और एडिट करने की सुविधा मिलेगी. Instagram पर Restyle जैसे AI टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसके अलावा स्टोरीज के लुक में बदलाव करने और वॉयस इफेक्ट्स जैसे क्रिएटिव फीचर्स का भी ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकेगा.

विज्ञापन

क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए चार प्लान

Meta ने क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए चार अलग-अलग बंडल भी पेश किए हैं. Essential प्लान 639 रुपये प्रति महीने से शुरू होता है. इसके बाद Advanced 2,099 रुपये, Expert 6,399 रुपये और Max 20,990 रुपये प्रति महीने से शुरू होते हैं. इन प्लान में जैसे-जैसे कीमत बढ़ती है, वैसे-वैसे बिजनेस मैनेजमेंट, एनालिटिक्स और Meta Business Agent जैसी सुविधाओं का एक्सेस भी बढ़ता जाता है.

क्या Meta One लेने पर ऐप्स फ्री नहीं रहेंगे?

Meta ने साफ किया है कि Facebook, Instagram, WhatsApp और Meta AI का बेसिक एक्सपीरियंस पहले की तरह फ्री रहेगा. Meta One उन यूजर्स के लिए है जिन्हें सामान्य इस्तेमाल से ज्यादा फीचर्स, ज्यादा AI इस्तेमाल या प्रोफेशनल टूल्स चाहिए. यानी सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी नहीं है, बल्कि यह अतिरिक्त सुविधाओं के लिए एक विकल्प है.

विज्ञापन

Source-Meta

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ