Motorola Edge 70 Neo: 200MP कैमरा वाला Motorola का धांसू फोन जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स

Motorola Edge 70 Neo की भारत में एंट्री जल्द होने वाली है. लॉन्च से पहले फोन के कई फीचर्स सामने आ गए हैं. इसमें 200MP कैमरा, 144Hz डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Edge 70 Neo

तस्वीर में दिख रहा फोन Edge 60 Neo है. नया फोन इसी की तरह हो सकता है. (Image Credit- Motorola)

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. Motorola भारतीय बाजार में जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Edge 70 Neo लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने फोन की भारत में लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया है. प्रीमियम कैटेगरी में आने वाले इस फोन में 200MP कैमरा, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 5000mAh तक की बैटरी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. फोन को डुअल IP रेटिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है.

विज्ञापन

Geekbench पर दिखा फोन

लॉन्च से पहले Motorola Edge 70 Neo को Geekbench (गीकबेंच) पर स्पॉट किया गया है. लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर और मेमोरी से जुड़ी जानकारी सामने आई है. यहां स्मार्टफोन को ऑक्टाकोर QTI SM7635 चिपसेट के साथ देखा गया है. इससे संकेत मिलता है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है.

विज्ञापन

गेमिंग के लिए मिलेगा दमदार GPU

फोन में Adreno 810 GPU मिलने की भी जानकारी सामने आई है. ऐसे में गेमिंग और ग्राफिक्स से जुड़े कामों के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है. मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स को लिए भी यह फोन एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.

144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले

Motorola Edge 70 Neo में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल सकती है. हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद दिखाई देंगे. गेमिंग के दौरान भी तेज रिफ्रेश रेट का फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन

5000mAh तक की बैटरी

फोन में 5000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है. ऐसे में सामान्य इस्तेमाल के दौरान फोन को बार-बार चार्जज करने की जरूरत कम पड़ सकती है. हालांकि बैटरी बैकअप वास्तविक इस्तेमाल और दूसरे हार्डवेयर फीचर्स पर निर्भर करेगा.

200MP का मेन कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Edge 70 Neo में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसके साथ 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 10MP का टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है. फोन में 3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट भी मिलने की बात सामने आई है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. अगर यह कैमरा सेटअप लॉन्च मॉडल में मिलता है तो Edge 70 Neo कैमरा पसंद करने वाले यूजर्स के लिए भी दिलचस्प विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन

तीन कलर ऑप्शन में हो सकता है लॉन्च

लीक्स के मुताबिक Motorola Edge 70 Neo को भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है. हालांकि कंपनी की ओर से अभी इन कलर वेरिएंट की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. फोन की कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा. वहीं इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

Source- Geekbench

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ