सिर्फ 34,355 रुपये में खरीदें iPhone 17! इन साइट्स पर मिल रहे तगड़े ऑफर्स, जानें कहां क्या डील
iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च होते ही iPhone 17 पर तगड़े ऑफर्स की बारिश शुरू हो गई है. Flipkart, Amazon, Vijay Sales और Croma पर फोन की कीमत और भी कम करने के कई मौके मिल रहे हैं. बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज और कैशबैक के साथ जानें कहां मिल रही है सबसे सस्ती डील.
iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च के बाद iPhone 17 पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. (Image Credit-Apple)
---विज्ञापन---
अगर आप काफी समय से iPhone 17 खरीदने का प्लान बना रहे थे और किसी अच्छे डिस्काउंट का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपके लिए सही मौका हो सकता है. नई iPhone 18 Pro सीरीज के आने के बाद iPhone 17 पर कई प्लेटफॉर्म्स पर ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं. Flipkart, Amazon, Vijay Sales और Croma जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर फोन को अलग अलग ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है. खास बात यह है कि फ्लैट डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज के जरिए भी कीमत को और कम किया जा सकता है.
Flipkart पर iPhone 17 की कीमत
Flipkart पर iPhone 17 को फिलहाल 82,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है. हालांकि, इस कीमत पर कोई फ्लैट डिस्काउंट नहीं मिल रहा है. लेकिन अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर के जरिए अच्छी खासी बचत की जा सकती है.
---विज्ञापन---
48 हजार रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर
Flipkart पर iPhone 17 खरीदने पर 48,500 रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. इसके अलावा Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. यानी योग्य ग्राहकों के लिए एक्सचेंज और बैंक ऑफर को मिलाकर डील और भी सस्ती पड़ सकती है. ऐसे में 100 परसेंट एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर आप इसे 82,900 48,500 यानी 34,355 रुपये में खरीद सकते हैं.
Image Credit- Flipkart
Amazon पर 17% फ्लैट डिस्काउंट
Amazon पर iPhone 17 की लिस्टेड कीमत 99,900 रुपये है. फिलहाल यहां 17% का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद फोन की कीमत घटकर 82,900 रुपये हो जाती है. इसके साथ ही कुछ दूसरे ऑफर्स का फायदा उठाकर ग्राहक अपनी बचत और बढ़ा सकते हैं.
---विज्ञापन---
एक्सचेंज और कैशबैक का भी फायदा
Amazon पर iPhone 17 के साथ 27,000 रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है. इसके अलावा 2,487 रुपये तक का कैशबैक और 2,000 रुपये से ज्यादा का बैंक डिस्काउंट ऑफर भी उपलब्ध है. हालांकि इन ऑफर्स की पात्रता और अंतिम बचत पेमेंट के समय लागू शर्तों पर निर्भर करेगी.
Image Credit- amazon
Vijay Sales पर भी 82,900 रुपये की डील
Vijay Sales पर भी iPhone 17 को 82,900 रुपये में लिस्ट किया गया है. यहां ग्राहकों को बैंक कार्ड के जरिए एक्स्ट्रा बचत का मौका मिल रहा है. ICICI Bank कार्ड से खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है.
---विज्ञापन---
HDFC और HSBC कार्ड पर ज्यादा बचत
Vijay Sales पर HDFC Bank कार्ड से iPhone 17 खरीदने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं HSBC कार्ड यूज करने वाले ग्राहकों को 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसलिए अगर आपके पास इनमें से किसी बैंक कार्ड है तो खरीदारी से पहले संबंधित ऑफर जरूर चेक किया जा सकता है.
Croma पर 99,900 रुपये की कीमत
Croma पर iPhone 17 को 99,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है. यहां फ्लैट डिस्काउंट के बजाय बैंक ऑफर्स के जरिए अतिरिक्त बचत का ऑप्शन मिलता है. ग्राहकों को EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है.
---विज्ञापन---
Croma पर सिर्फ iPhone 17 ही नहीं, बल्कि iPhone 17 Pro पर भी ऑफर दिया जा रहा है. ऐसे में अगर आप रेगुलर iPhone 17 के बजाय Pro मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो वहां उपलब्ध डील को भी चेक किया जा सकता है.
खरीदने से पहले ऑफर की शर्तें जरूर देखें
iPhone 17 पर मिल रहे इन ऑफर्स में एक्सचेंज, बैंक डिस्काउंट और कैशबैक शामिल हैं. इनका फायदा हर ग्राहक को एक जैसा मिले, यह जरूरी नहीं है. इसलिए फोन खरीदने से पहले अपने कार्ड, पुराने फोन के एक्सचेंज वैल्यू और संबंधित प्लेटफॉर्म की शर्तों को जरूर चेक करें. नई iPhone 18 Pro सीरीज के बाद iPhone 17 पर मिल रही ये डील उन लोगों के लिए खास हो सकती है, जो पिछले मॉडल को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं.
हिंदी न्यूज़/गैजेट्स/सिर्फ 34,355 रुपये में खरीदें iPhone 17! इन साइट्स पर मिल रहे तगड़े ऑफर्स, जानें कहां क्या डील
End of Article
About the Author
Mikita Acharya
मिकिता आचार्यNews24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है.
अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया.
साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं.
कितने साल का अनुभव: 6+
योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी
पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत