Redmi Note 17 Pro Series भारत में लॉन्च, मिली 10,000mAh की मेगा बैटरी, जान लें कितनी है फोन की कीमत
Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro Series भारत में लॉन्च कर दी है. सीरीज में Redmi Note 17 Pro 5G और Pro Max 5G शामिल हैं. Pro Max में 10,000mAh की बैटरी दी गई है. जानते हैं इस सीरीज की पूरी डिटेल्स.
Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपनी नई Redmi Note 17 Pro Series लॉन्च कर दी है. (Image Credit-Mi)
---विज्ञापन---
Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपनी नई Redmi Note 17 Pro Series लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में Redmi Note 17 Pro 5G और Redmi Note 17 Pro Max 5G शामिल हैं. कंपनी ने इस बार फोन की बैटरी, कैमरा, मजबूती और परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया है. सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण Pro Max मॉडल है, जिसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W हाइपर चार्ज सपोर्ट दिया गया है.
Redmi Note 17 Pro Series की कीमत
Redmi Note 17 Pro 5G की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये रखी गई है, जबकि ऑफर के तहत इसकी कीमत 33,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं Redmi Note 17 Pro Max 5G की शुरुआती कीमत ₹49,999 है और यह ऑफर में 44,999 रुपये से मिल रहा है.
---विज्ञापन---
मॉडल
वेरिएंट
प्राइज
ऑफर प्राइज
Redmi Note 17 Pro 5G
8GB + 128GB
36,999 रुपये
33,999 रुपये
Redmi Note 17 Pro 5G
8GB + 256GB
39,999 रुपये
36,999 रुपये
Redmi Note 17 Pro Max 5G
8GB + 256GB
49,999 रुपये
44,999 रुपये
Redmi Note 17 Pro Max 5G
12GB + 256GB
55,999 रुपये
50,999 रुपये
23 सितंबर से शुरू होगी बिक्री
Redmi Note 17 Pro Max 5G की बिक्री 23 सितंबर से शुरू होगी. दोनों स्मार्टफोन mi.com, Amazon.in और Xiaomi Retail के जरिए खरीदे जा सकेंगे.कंपनी फोन की खरीद पर 5000 तक का इस्टेंट बैंक डिस्काउंट या कैशबैश भी दे रही है. इसके अलावा YouTube Premium Lite, Google One स्टोरेज और दूसरे ऑफर्स भी मिलेंगे.
Pro Max में 10,000mAh की बैटरी
बैटरी इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियतें में से एक है. Redmi Note 17 Pro Max 5G में 10,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 100W हाइपर सपोर्ट करती है. वहीं Redmi Note 17 Pro 5G में 8,340mAh की बैटरी के साथ 67W चार्जिंग मिलती है.
---विज्ञापन---
Redmi Note 17 Pro सीरीज स्पेसिफिकेशन
120Hz AMOLED डिस्प्ले
दोनों स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED Super Sunlight Display दिया गया है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 12-bit कलर डेप्थ और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. Pro Max मॉडल में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है.
मजबूती के लिए कई प्रोटेक्शन
Xiaomi ने फोन की मजबूती पर भी खास ध्यान दिया है. दोनों मॉडल में Corning Gorilla Victus 2 दिया गया है. इसके अलावा SGS और TÜV की Double Five-Star Quality Certifications मिलती हैं. फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिली है. कंपनी इन सभी खूबियों को अपने Titan Quality standard के तहत रखती है.
---विज्ञापन---
Pro Max में 50MP OIS कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 Pro Max 5G में 50MP OIS मेन कैमरा दिया गया है. इसमें f/1.5 अपर्चर मिलता है. इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी है. Redmi Note 17 Pro 5G में भी 50MP OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है.
Snapdragon चिपसेट से लैस हैं दोनों फोन
परफॉर्मेंस के लिए दोनों फोन में अलग-अलग प्रोसेसर दिए गए हैं. Redmi Note 17 Pro Max 5G में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलता है. इसमें 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प है. वहीं Redmi Note 17 Pro 5G में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है और इसमें 8GB तक RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है.
---विज्ञापन---
Android 16 और HyperOS 3
सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आते हैं. Xiaomi इन दोनों फोन के लिए चार साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी पैच देने का दावा कर रही है. ऐसे में लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह एक अहम फायदा हो सकता है.
हिंदी न्यूज़/गैजेट्स/Redmi Note 17 Pro Series भारत में लॉन्च, मिली 10,000mAh की मेगा बैटरी, जान लें कितनी है फोन की कीमत
End of Article
About the Author
Mikita Acharya
मिकिता आचार्यNews24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है.
अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया.
साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं.
कितने साल का अनुभव: 6+
योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी
पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत