Jio Airtel Rs 3500 Plan Recharge Rules: क्या UPI से रिचार्ज करने पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज? जानिए नया नियम

Jio Airtel Rs 3500 Recharge UPI Rules: 15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए UPI MDR नियमों के बाद क्या महंगे रिचार्ज पर चार्ज लगेगा? जानिए ग्राहकों और मर्चेंट्स के लिए एनपीसीआई के नियम.

Jio Airtel Rs 3500 Plan Recharge Rules

जियो-एयरटेल का 3500 वाला प्लान UPI से रिचार्ज करने पर कितना कटेगा चार्ज? जानें

सोशल मीडिया और खबरों में इन दिनों 15 अक्टूबर से लागू होने वाले UPI के नए MDR नियमों को लेकर काफी चर्चा है. 2000 रुपये से बड़े UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज की खबर सुनकर कई लोग इस असमंजस में हैं कि क्या जियो या एयरटेल का 3500 रुपये वाला एनुअल प्लान (Annual Recharge Plan) UPI से रिचार्ज करने पर अतिरिक्त पैसे देने होंगे?

विज्ञापन

अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो राहत की बात यह है कि ग्राहकों को अपनी जेब से 1 रुपये भी एक्स्ट्रा नहीं देना होगा. आइए बेहद जानते हैं कि 3500 रुपये के रिचार्ज पर क्या नियम लागू होगा और आपको कितना भुगतान करना होगा.

विज्ञापन

3500 रुपये वाले रिचार्ज पर ग्राहकों को कितना चार्ज देना होगा?

जवाब है 0. अगर किसी रिचार्ज प्लान की कीमत 3500 रुपये है, तो UPI से पेमेंट करते समय आपके बैंक खाते से सिर्फ 3500 रुपये ही कटेंगे. एनपीसीआई (NPCI) और सरकार के सख्त निर्देश हैं कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) का कोई भी बोझ आम ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा. दूरसंचार (Telecom) सेवाओं के लिए 2000 से बड़े ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये का फ्लैट MDR तय किया गया है, लेकिन यह 5 रुपये का चार्ज मर्चेंट यानी जियो या एयरटेल या डिजिटल प्लेटफॉर्म को चुकाना होगा, ग्राहक को नहीं.

विज्ञापन

छोटे रिचार्ज पर क्या नियम हैं?
अगर आप 1 महीने, 2 महीने या 3 महीने वाले छोटे प्लान जैसे क‍ि 299, 500, 999 या 1999 रुपये का रिचार्ज करते हैं, तो भी जीरो चार्ज ही होगा. यानी छोटे रिचार्ज पर न तो ग्राहक को कोई एक्स्ट्रा पैसे देने हैं और न ही मर्चेंट पर कोई चार्ज लगेगा.

विज्ञापन

2000 रुपये से बड़े UPI पेमेंट का असली सच
15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नए नियम को लेकर भ्रम दूर करना जरूरी है. अपने दोस्तों, परिवार या किसी व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करना पूरी तरह फ्री रहेगा. बड़े व्यापारियों को 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट प्राप्त करने पर 0.4% तक का MDR देना होगा. टेलीकॉम, रेलवे, इंश्योरेंस और फ्यूल में केवल 5 रुपये का फ्लैट चार्ज है.

वित्त मंत्रालय और NPCI ने साफ कर दिया है कि मर्चेंट्स इस शुल्क को अलग से ट्रांजैक्शन फीस या प्लेटफ़ॉर्म फीस के रूप में ग्राहकों के बिल में नहीं जोड़ सकते.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ