लग्जरी अवतार में लॉन्च हुई iPhone 18 Pro सीरीज, 24 कैरेट गोल्ड और टाइटेनियम से बदला लुक, इतने लाख पहुंची कीमत
iPhone 18 Pro सीरीज अब सिर्फ प्रीमियम स्मार्टफोन नहीं रहा. Caviar ने इसे टाइटेनियम, फोर्स्ट कार्बन फाइबर और 24 कैरेट गोल्ड से कस्टमाइज किया है, जिसकी वजह से ये लग्जरी हो गया है. यहां जानते हैं कितनी है इन फोन्स की कीमत.
Caviar ने iPhone 18 Pro सीरीज के लग्जरी एडिशन लॉन्च किए हैं. (Image Credit- Cavier)
---विज्ञापन---
Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max अभी लॉन्च हुए हैं और इनकी कीमत पहले ही काफी ज्यादा है. लेकिन अगर आपको लगता है कि इतना महंगा फोन और भी खास हो सकता है, तो लग्जरी कस्टमाइजेशन ब्रांड Caviar ने इसका जवाब दे दिया है. कंपनी ने iPhone 18 Pro और Pro Max का Contrast Edition पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 6.84 लाख रुपये है. इन खास एडिशन में टाइटेनियम, फोर्स्ट कार्बन फाइबर और 24-कैरेट गोल्ड जैसे प्रीमियम मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है.
5 अलग डिजाइन, हर मॉडल की सिर्फ 50 यूनिट
Apple के 9 सितंबर के हार्डवेयर इवेंट के बाद Caviar ने इस नए कलेक्शन को पेश किया है. कंपनी ने इसे Apple की 50वीं और Caviar की 15वीं एनिवर्सरी के मौके पर तैयार किया है. Contrast Edition में कुल 5 अलग-अलग डिजाइन दिए गए हैं और हर डिजाइन की सिर्फ 50 यूनिट ही बनाई जाएंगी. यानी ये फोन आम iPhone की तरह आसानी से देखने या खरीदने को नहीं मिलेंगे.
---विज्ञापन---
Titanium Grey में मिला ब्लैक टाइटेनियम टच
कलेक्शन के मैटेलिक मॉडल्स में Titanium Grey शामलि है. इसमें Apple स्टैंडर्ड ग्रे iPhone 18 Pro के रियर पैनल को ब्लैक टाइटेनियम पैनल के साथ मॉडिफाई किया गया है. इस पैनल पर डायरेक्शनल ब्रशिंग फिनिश दी गई है. जिससे फोन का पिछला हिस्सा नॉर्मल iPhone से काफी अलग नजर आता है. इसके 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $7,130 यानी करीब 6.84 लाख रुपये है.
Image Credit-Cavier
Black Moon में सिल्वर टाइटेनियम और खास Apple लोगो
दूसरा मेटैलिक मॉडल Black Moon है. इसमें डीप ब्लैक iPhone चेसिस के साथ ब्रश्ड सिल्वर टाइटेनियम इंसर्ट दिया गया है. इसके अलावा Apple लोगो को PVD-कोटेड टाइटेनियम से तैयार किया गया है. इस मॉडल की भी 256GB वेरिएंट के लिए शुरुआती कीमत 7,130 डॉलर यानी लगभग 6.84 लाख रुपये रखी गई है.
---विज्ञापन---
Image Credit-Cavier
Sky Blue में कार्बन फाइबर का कॉन्ट्रास्ट
Caviar ने कार्बन फाइबर पसंद करने वालों के लिए भी दो विकल्प रखे हैं. Sky Blue मॉडल में Apple के लाइट ब्लू चेसिस के साथ डार्क फोर्स्ट कार्बन फाइबर पैनल लगाया गया है. इस पैनल को हाथ से तैयार किया गया है, जिससे फोन के रियर डिजाइन को एक अलग लुक मिलता है. इस मॉडल की शुरुआती कीमत 7,130 यानी करीब 6.84 लाख रुपये है.
Image Credit-Cavier
Dark Red में 24 कैरेट गोल्ड
Dark Red मॉडल में बरगंडी बॉडी का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ पार्पल वेंनिग वाला फोस्ट कार्बन इंसर्ट दिया गया है. सबसे खास बात यह है कि इसमें Apple लोगो को 24 कैरेट गोल्ड से तैयार किया गया है. इस मॉडल की शुरुआती कीमत 7,410 डॉलर यानी लगभग 7.11 लाख रुपये है.
---विज्ञापन---
Image Credit-Cavier
अंदर से वही iPhone 18 Pro, बाहर से पूरी तरह अलग
Caviar ने इन फोन के बाहरी डिजाइन और मटेरियल पर काम किया है, लेकिन इनके इंटरनल हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले और बाकी प्रमुख स्पेसिफिकेशन असली iPhone 18 Pro और Pro Max जैसे ही रहते हैं. ग्राहक यहां ज्यादा पैसे मुख्य रूप से कस्टम डिजाइन, प्रीमियम मटेरियल, खास पैकेजिंग और लिमिटेड एडिशन के लिए दे रहे हैं.
कहां से कर सकते हैं बुक
Contrast Edition के इन कस्टम iPhone की बिक्री Caviar ने अपनी वेबसाइट के जरिए शुरू कर दी है. इसे वहां से बुक किया जा सकता है. सीमित संख्या में बनाए गए इन मॉडल्स की कीमत सामान्य iPhone 18 Pro और Pro Max की तुलना में कई गुना ज्यादा है। ऐसे में ये फोन उन ग्राहकों के लिए तैयार किए गए हैं जो सिर्फ Apple का फ्लैगशिप फोन नहीं, बल्कि एक अलग और लिमिटेड डिजाइन वाला डिवाइस चाहते हैं.
हिंदी न्यूज़/गैजेट्स/लग्जरी अवतार में लॉन्च हुई iPhone 18 Pro सीरीज, 24 कैरेट गोल्ड और टाइटेनियम से बदला लुक, इतने लाख पहुंची कीमत
End of Article
About the Author
Mikita Acharya
मिकिता आचार्यNews24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है.
अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया.
साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं.
कितने साल का अनुभव: 6+
योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी
पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत