Best Camera Smartphones: भारत में स्मार्टफोन अब काफी ज्यादा एडवांस्ड हो चुके हैं। डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी और कैमरे के मामले में स्मार्टफोन अब DSLR को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। कंटेंट क्रिएटर्स को भी अब महंगे DSLR कैमरे की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि अब मोबाइल फोन कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ आने लगे हैं। यहां हम आपको इस साल के सबसे बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं।
OnePlus 13
- कीमत: 69,999 रुपये से शुरू
फोटोग्राफी और वीडियो शूट के लिए नया OnePlus 13 एक बेहतरीन स्मार्टफोन है। डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस के मामले में ये फोन ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें IP68/69 रेटिंग है जिसे यह पानी और डस्ट से बचा रहेगा। OnePlus 13 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50MP का वाइड कैमरा (Hasselblad Sony LYT-808),50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा 50MP का टेलीफ़ोटो कैमरा मिलेगा। इस फोन में 120x डिजिटल ज़ूम की सुविधा मिलती है।
इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया है। इस फोन से 8K वीडियो शूट कर सकते हैं। OnePlus 13 में 6.82 इंच का QHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। परफॉर्मेंस के लिए OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी लगी है जो 100W वायर्ड व 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। अगर आप फोटोग्राफी और वीडियो बनाना पसंद करते हैं तो OnePlus 13 आपके लिए परफेक्ट फोन है।
iPhone 16 Pro
- कीमत: 1,19,900 रुपये
Apple के स्मार्टफोन डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस के मामले उम्दा होते हैं। खासकर फोटो और वीडियो के मामले में iPhone काफी अच्छे होते हैं। iPhone 16 Pro एक शानदार कैमरा स्मार्टफोन है। इस फोन में ट्रिपल तीन रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें प्राइमरी लेंस 48MP का है और इसके साथ सेकेंड जेनरेशन सेंसर शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 12MP का टेलीफोटो टेट्रा प्रिज्म लेंस है और तीसरा लेंस 48 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला है।
इस फोन से 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्ड हो सकता है। इतना ही नहीं सिनेमैटिक वीडियो भी 4K मोड में रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिहाज से यह फ़ोन निराश होने का मौका नहीं देता। 5x तक फोटो हाई क्वालिटी में क्लिक कर सकते हैं और आपको काफी अच्छे शॉट्स मिलते हैं। इस फोन के साथ आप फिल्म, डॉक्यूमेंट्री या अपना कोई प्रोजेक्ट शूट कर सकते हैं। iPhone 16 Pro में 6.3 इंच का सुपर XDR OLED डिस्प्ले है। परफॉरमेंस के लिए इसमें A18 Pro चिपसेट दिया गया है जो बहुत फास्ट है। iPhone 16 Pro एक शानदार स्मार्टफोन है जो परफॉरमेंस से लेकर कैमरे के मामले में अव्वल है।
Samsung Galaxy S25 Plus
- कीमत: 99,999 रुपये से शुरू
हाल ही में लॉन्च हुए नए Samsung Galaxy S25 Plus का डिजाइन और फीचर्स तो अच्छे हैं ही साथ ही इस फोन की परफॉरमेंस और कैमरा बेहद शानदार हैं। इस फोन में फोन में 6.7-इंच (1,440×3,120 पिक्सल) Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोटो और वीडियो के लिए नए गैलेक्सी एस 25 प्लस में भी ट्रिपल रियर कैमरे सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है।
जबकि इसके फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया है। फोटो के साथ वीडियो शूट के लिए यह फोन काफी अच्छा है। इस फोन से आप Short फिल्म तक शूट तक कर सकते हैं। नये गैलेक्सी S25 Plus में भी स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया है जो पावरफुल चिपसेट है। 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 4,900mAh की बैटरी मिलेगी। इस फोन में AI फीचर्स मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: नए Samsung Galaxy F06 5G स्मार्टफोन को खरीदने से पहले जानें इसके टॉप 7 फीचर्स
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
12 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines