नए Samsung Galaxy F06 5G स्मार्टफोन को खरीदने से पहले जानें इसके टॉप 7 फीचर्स

Samsung ने अपना बेहद अफार्डेबल 5G स्मार्टफोन Galaxy F06 5G को लॉन्च कर दिया है। अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके टॉप 7 फीचर्स की जानकारी हम आपको दे हैं।

Samsung Galaxy F06 5G
विज्ञापन
विज्ञापन

12 5G बैंड

अक्सर खराब नेटवर्क के चलते फोन में कनेक्टिविटी का इशू रहता है। लेकिन नय  Samsung Galaxy F06 5G सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों में 12 5G बैंड को सपोर्ट करता है। यानी खराब नेटवर्क में भी आपको बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

स्लिम डिजाइन

नया Galaxy F06 5G स्लिम डिजाइन में है, इसकी मोटाई 8mm है। वहीं इसका वजन कुल 191 ग्राम है। इस सस्ते सैमसंग 5G फोन को Bahama Blue और Lit Violet कलर में खरीदा जा सकता है। ये दोनों कलर आपको किसी और फोन में देखने को नहीं मिलेंगे। 

50MP कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाइट से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। 

विज्ञापन

तगड़ी बैटरी

पावर बैकअप के लिए नए Galaxy F06 5G में तगड़ी 5,000mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। लेकिन 25W चार्जर फोन के बॉक्स में नहीं मिलेगा, इसे अलग से खरीदना पड़ेगा।

स्मूथ परफॉरमेंस

नए Galaxy F06 5G स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 14 मिलता है जिसमें 4 जनरेशन की ओएस अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपग्रेड मिलेगी। इसमें 6 नैनोमीटर पर बना मीडियाटेक D6300 ऑक्टा–कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4 लाख से ज्यादा का AnTuTU स्कोर पाएगा। डेली Use के लिए यह एक अच्छा फ़ोन साबित हो सकता है।

विज्ञापन

HD+ डिस्प्ले

नए Galaxy F06 5G में 6.74-इंच की HD+ ​स्क्रीन दी गई है। इसमें 800 Nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले कलरफुल और ब्राइट है। धूप में भी आप इसे आसानी से रीड कर सकते हैं। इस फोन में फोटो, वीडियो और गेम्स खेलते समय मज़ा आयेगा।

किफायती दाम

Samsung ने नए Galaxy F06 5G स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में उतारा है ताकि हर कोई इस फोन को खरीद सके। यह दो वेरिएंट में है। इसके 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट  की कीमत 9499 रुपये है जबकि इसके 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10999 रुपये है। यह मोबाइल एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ