---विज्ञापन---

Ranveer Allahbadia के जिम के अंदर जाने पर लगा बैन, जब यूट्यूबर पर पॉपुलेरिटी पड़ी भारी

Ranveer Allahbadia Got Banned From Going inside Gym: पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें जिम में अंदर जाने से मना कर दिया गया था। आखिर ऐसा क्यों हुआ था, चलिए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

Ranveer Allahbadia Got Banned From Going inside Gym: ‘बियर बाइसेप्स’ के नाम से मशहूर बॉलीवुड और फिटनेस की दुनिया के चर्चित यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने हाल ही में अपने करियर के एक बेहद मुश्किल दौर के बारे में खुले तौर पर बात की है। यूट्यूब चैनल बियर बाइसेप्स के फाउंडर और पॉपुलर पॉडकास्टर रणवीर ने ‘कर्ली टेल्स’ की फाउंडर किमया जानी के साथ बातचीत में अपने एक्सपीरियंस शेयर किए, जब उन्हें मुंबई के एक जिम से बैन कर दिया गया था।

मुंबई के जिम में बैन होने की कहानी

शुरुआत में फिटनेस और लाइफस्टाइल पर कंटेंट बनाने वाले रणवीर अल्लाहबादिया ने वडाला स्थित एक जिम को लेकर किस्सा शेयर किया है। शुरुआत में यूट्यूबर ने अपने कई वीडियोज की शूटिंग यहीं से शुरू की थी। जिम में वो अपनी फिटनेस वीडियो रिकॉर्ड करते थे और अपने दर्शकों से जुड़ते थे। रणवीर ने बताया कि वो जिम में दोपहर के समय जाया करते थे, ताकि बिजी टाइम से बचकर वो शांति से कंटेंट शूट कर सकें। लेकिन जब उनकी लोकप्रियता बढ़ी, तो वहां के ट्रेनर्स को ये पसंद नहीं आया।

---विज्ञापन---

रणवीर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि, ‘जब लोग मुझे देखते थे और मैं ज्यादा पॉपुलर हो रहा था, तो जिम के ट्रेनर्स को मुझसे जलन होने लगी। उन्हें ये सही नहीं लगा और उन्होंने मुझे जिम से बैन कर दिया।’ रणवीर के लिए ये एक बुरा अनुभव था। उन्होंने इस बुरी घटना को याद करते हुए कहा कि इसके बाद उनका पूरा करियर ही बदल गया।

---विज्ञापन---

कोविड के दौरान घर को फिटनेस हब

जब कोरोना महामारी के कारण देशभर में जिम बंद हो गए, तो रणवीर ने इसे एक चुनौती की बजाय एक मौके के रूप में लिया। उन्होंने अपने घर में एक फिटनेस हब बनाने का फैसला किया, जो आज न सिर्फ उनकी जरूरत बन चुका है, बल्कि ये उनकी सफलता की कहानी का भी एक अहम हिस्सा बन गया है।

रणवीर ने बताया, ‘जब जिम बंद हो गए, तो मैंने सोचा कि क्यों न घर पर ही फिटनेस वीडियो बनाऊं। इसने न सिर्फ मुझे कंटेंट क्रिएट करने का मौका दिया, बल्कि मेरी पहचान एक फिटनेस इंफ्लुएंसर के तौर पर भी और मजबूत हो गई।’ यही वो वक्त था जब रणवीर ने अपनी पहचान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। इस घर के जिम ने उन्हें न सिर्फ फिटनेस वीडियोज बनाने का मौका दिया, बल्कि उनका चैनल तेजी से बढ़ा और उन्होंने खुद को एक फिटनेस आइकॉन के तौर पर जाने जाने लगे।

---विज्ञापन---

रणवीर के 9.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स

आज रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल पर 8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और उनके मेन चैनल पर 9.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जिस चैनल पर वो सेलेब्स के साथ पॉडकास्ट करते हैं। फिटनेस से लेकर सेलेब्रिटी पॉडकास्ट तक रणवीर का कंटेंट आज हर जगह है। वो अपने दर्शकों को न सिर्फ फिटनेस टिप्स देते हैं, बल्कि बैलेंस डाइट के बारे में भी बताते हैं।

रणवीर का कहना है, ‘मेरे लिए जिम से बैन होने की घटना ने मुझे और मजबूत बनाया। उस समय जो निराशा थी, उसने मुझे ये सिखाया कि अगर आप असफल होते हैं, तो भी आगे बढ़ने का तरीका ढूंढना चाहिए।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: किस करने पर यूट्यूबर को 10 साल की सजा? देश छोड़कर जाने पर भी लग गया बैन

First published on: Nov 11, 2024 05:30 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola