Mirzapur The Movie Collection: 'मिर्जापुर द मूवी' ने 7 दिनों में 200 करोड़ किए पार, कलेक्शन में लगातार हो रहा उछाल

Mirzapur The Movie Box Office Collection: पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. महज 7 दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है.

mirzapur the movie

'मिर्जापुर द मूवी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pic Credit- Instagram)

Mirzapur The Movie Box Office Collection: पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. फिल्म ने महज 7 दिनों में 200 करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. सिनेमाघरों में फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है और ये ही वजह है कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म की कहानी ने हर किसी को अपना फैन बना लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सीन्स वायरल हो रहे हैं. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन किया. 7वें दिन फिल्म ने 10.55 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 25.9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 10,379 रहे. हालांकि छठे दिन के मुकाबले 7वें दिन फिल्म का कलेक्शन थोड़ा कम रहा. लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने मेकर्स को अपनी कमाई से मालामाल कर दिया है. अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 7 दिनों में भारत में अब तक 148.45 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 176.94 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 212.44 करोड़ की कमाई कर ली है. महज 7 दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर फैंस को भी खुश कर दिया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट तक की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो ‘मिर्जापुर द मूवी’ में ‘मिर्जापुर’ सीरीज की स्टारकास्ट ही देखने को मिली है. हालांकि कुछ नए किरदार भी फिल्म में शामिल हुए हैं. इसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर और रसिका दुग्गल जैसे सितारे शामिल हैं. वहीं इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में कुछ नए सितारों की भी एंट्री देखने को मिली है. इनमें मोहित मलिक, सोनल चौहान, रवि किशन और जितेंद्र कुमार जैसे सितारे शामिल हैं. नई और पुरानी कास्ट ने मिलकर फैंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ