Haiwaan का एडवांस बुकिंग में कैसा हाल, पहले दिन कितना कमाएगी अक्षय कुमार-सैफ अली खान की फिल्म?

Haiwaan Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. आइए जानते हैं कि फिल्म का एडवांस बुकिंग में कैसा हाल है?

Haiwaan

फिल्म 'हैवान' का एडवांस बुकिंग में कैसा हाल? image credit- akshay instagram

Haiwaan Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ अपनी रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. इस बीच आइए जान लेते हैं कि फिल्म का एडवांस बुकिंग में कैसा हाल है और ये फिल्म पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन कर सकती है?

विज्ञापन

फिल्म ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग

दरअसल, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ से बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं. वहीं, अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क पर खबर लिखे जाने तक (शाम 6 बजे) के आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने प्री टिकट सेल में बिना ब्लॉक सीटों के 44.29 लाख रुपये की कमाई की है.

विज्ञापन

इतने टिकट बिके

इसके अलावा ब्लॉक सीटों के साथ इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन 1.56 करोड़ रुपये है. फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले तक यानी आज गुरुवार तक इसके देशभर में 19592 टिकट बिक चुके हैं, जो कि 5958 शोज के लिए हैं. साथ ही उम्मीद की जा रही है कि रात में टिकट बुकिंग में शायद और तेजी आए और इसकी संख्या बढ़ जाए.

पहले दिन कितना कमाएगी ‘हैवान’

वहीं, अगर इस फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, फिल्म ‘हैवान’ के लिए ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करना मुश्किल लग रहा है. एनडीटीवी से बातचीत में रमेश बाला ने कहा कि एडवांस बुकिंग में देखें तो फिल्म ‘हैवान’ 6 से 8 करोड़ की कमाई कर सकती है.

विज्ञापन

अक्षय कुमार और सैफ अली खान का री-यूनियन

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान का री-यूनियन लोगों में एक्साइटमेंट पैदा कर रहा है, लेकिन स्पॉट बुकिंग और वर्ड ऑफ माउथ पर भी काफी डिपेंड करता है. अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है और ओपनिंग डे पर ये कितना कलेक्शन कर पाती है.

अच्छी ओपनिंग की उम्मीद

साथ ही उनका कहना है कि फिल्म ‘हैवान’ की ओपनिंग वीकेंड पर अच्छी कमाई हो सकती है. प्रियदर्शन के निर्देशन में अक्षय और सैफ के री-यूनियन से उम्मीदें हैं. ऐसे में अगर ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है, तो फिल्म को ओपनिंग वीकेंड पर अच्छी ग्रोथ मिलने की उम्मीदें हैं और फिल्म 30 करोड़ का नेट कलेक्शन कर सकती है.

विज्ञापन

अक्षय के फेवर में जा सकती है फिल्म

रमेश बाला ने आगे कहा कि अक्षय किुमार को निगेटिव रोल में देखना भी ‘हैवान’ के लिए अनिश्चित्ता पैदा करती है. फिल्म बहुत पसंद आ सकती है और ऐसा भी हो सकता है कि फिल्म बिल्कुल पसंद ना आए. उन्होंने कहा कि अक्षय को ऑडियंस ने कई अलग-अलग जॉनर में देखा है, लेकिन ये डार्क अवतार है और बहुत अलग है. अगर कैरेक्टर अच्छे से लिखा गया होगा तो फिल्म अक्षय के फेवर में जा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ