Haiwaan Advance Booking: अक्षय कुमार-सैफ अली खान की 'हैवान' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, करोड़ों का किया कलेक्शन

Haiwaan Advance Booking: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं पहले दिन फिल्म कितनी कमाई कर सकती है.

haiwaan movie advance booking

'हैवान' ने एडवांस बुकिंग में बॉक्स ऑफिस पर किया करोड़ों का कलेक्शन (Pic Credit- Instagram)

Haiwaan Advance Booking: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ की रिलीज का हर किसी को इंतजार था. अब फाइनली फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में क्राइम के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था तभी से फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखना चाहते थे. फिल्म में सालों बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी देखने के लिए ऑडियंस काफी एक्साइटेड है. वहीं एडवांस बुकिंग में फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को पहले ही मालामाल कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं एडवांस बुकिंग में फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘हैवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग में भारत में 1.03 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 2.76 करोड़ पहुंच गया है. वहीं फिल्म के 7368 शोज बुक भी हो चुके हैं. साथ ही एडवांस बुकिंग में 44176 टिकट्स बिक चुके हैं. इन आकंड़ों के हिसाब से पहले दिन फिल्म 5 से 8 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. हालांकि असली आंकड़ा तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा.

विज्ञापन

इन जगह की ज्यादा कमाई

‘हैवान’ ने एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई असाम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में की. फिल्म की कमाई असाम में 4.14 लाख, बिहार में 4.93 लाख, छत्तीसगढ़ में 5.35 लाख, गुजरात में 26.96 लाख, कर्नाटक में 16.98 लाख, मध्य प्रदेश में 14.14 लाख, महाराष्ट्र में 43.62 लाख, पंजाब में 8.38 लाख, राजस्थान में 16.49 लाख, तेलंगाना में 14.72 लाख, उत्तर प्रदेश में 28.49 लाख और दिल्ली में 47.02 लाख हुई.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘हैवान’ में आपको क्राइम के साथ-साथ थ्रिलर से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी को ऑडियंस सालों बाद स्क्रीन पर देख सकेंगी. सोशल मीडिया पर भी इन दोनों सितारों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. सैफ अली खान और अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म में बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, मोहनलाल, असरानी और शारिब हाशमी जैसे सितारे भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ