Salman Khan Bigg Boss 17 Contestant: बस कुछ दिन का इंतजार बाकी है फिर सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो टीवी पर दस्तक देगा। बिग बॉस 17 (BIGG BOSS 17) जल्द ही शुरू होने वाला है। हाल ही में इस शो का प्रोमो भी सामने आया था। बिग बॉस के इस अपकमिंग सीजन में काफी धमाका होने की उम्मीदें हैं। शो की थीम भी कुछ ऐसी रखी गई है जिससे घर में लगातार तमाशे होते रहेंगे। वैसे भी इस बार तो खुद बिग बॉस अपने पसंदीदा सदस्य के साथ मिलकर खेलने वाले हैं। ऐसे में इस शो में शामिल हो सकते एक सदस्य का नाम सामने आ गया है।
अब होगी इस एक्टर की एंट्री
अब तक कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के नाम इस शो के लिए सामने आए हैं। वहीं, अब एक ऐसे स्टार के इस शो में शामिल होने की खबर आई है जो टेलीविज़न के सबसे पॉपुलर शो में काम कर चुका है। अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाई दिए एक एक्टर के सलमान खान के शो से जुड़ने की खबरें वायरल हो रही हैं। आपकी कन्फ्यूज़न को दूर करने के लिए एक और हिंट देते हैं इस एक्टर को आपने पॉपुलर शो ‘ससुराल गेंदा फूल’ में भी देखा होगा। अब तक को सभी लोग समझ ही गए होंगे यहां किस एक्टर की बात हो रही है।
जय सोनी ने भरी हामी!
जी हां, अब जय सोनी के बिग बॉस 17 में हिस्सा लेने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि एक्टर इस शो में आने के लिए तैयार हो गए हैं। मेकर्स ने उन्हें शो में आने के लिए पूरी तरह से राजी कर लिया है। एक्टर ने खुद हामी भी भर ली है। एक्टर इस शो में एक दिलचस्प कंटेस्टेंट बनकर सामने आ सकते हैं। उनकी पर्सनालिटी काफी शांत है। ऐसे में वो शो में अपने इसी स्वभाव से फैंस का दिल जीत सकते हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच के झगडे भी आसानी से सुलझा सकते हैं।
क्या मेकर्स ने लगाई मुहर?
अब देखना होगा इन खबरों में कितनी सच्चाई है। वैसे अभी तक न तो जय सोनी में बिग बॉस सीजन 17 में आने की खबर को कंफर्म किया है और न ही मेकर्स ने कोई अनाउंसमेंट की है। ऐसे में फैंस की बेताबी भी बढ़ती जा रही है। अब देखते हैं इन खबरों में कितना दम है। वहीं, जानकारी के लिए बता दे, ये शो 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
1 hr agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
7 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
10 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
11 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
14 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
14 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
16 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
17 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines