Ye Meri Family Trailer Out: आज अमेजॉन मिनी टीवी ने अपने आने वाले फैमिली ड्रामा टीवीएफ के ‘ये मेरी फैमिली’ के नए सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया है। फैंस को इस ट्रेलर का बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद सभी बहुत खुश हैं और इस फैमिली ड्रामा का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वहीं, इस शो से टीवी एक्ट्रेस जूही परमार भी ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही है। बात दें कि ये शो के नए सीजन में लखनऊ की सर्दियों के 90 के दशक के दौर की याद ताजा करने वाला है। वहीं, ये शो 19 मई को अमेजॉन मिनी टीवी पर स्ट्रीम होगा। दर्शकों को भी इसका खासा इंतजार है।
ट्रेलर में 90 के दशक की कई चीजें दिखाई गई हैं
बता दें कि ‘ये मेरी फैमिली’ के धमाकेदार ट्रेलर में 90 के दशक की कई चीजों दिखाई गई है। जैसे- रेडियो ट्रांजिस्टर, न्यूजपेपर मैन, टीवी केबल, टूव्हिलर, फैमिली के साथ लूडो खेलना और छोटे-छोटे पलों को यादगार बनाना, अच्छे पुराने दिनों की याद ताजा करना शामिल हैं।
‘कुछ खट्टी-कुछ मीठी’ यादों से भरपूर है ये ट्रेलर
वहीं, इस फैमिली ड्रामा के ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि इसमें परिवार के मजबूत और भावनात्मक बंधन के साथ जीवन कैसे सिंपल लेकिन ब्यूटिफुल था। इसके साथ ही ऋषि (बेटा) और रितिका (बेटी) अपनी मां नीरजा को परेशान करते नजर आते हैं। वहीं, उनकी मां उन्हें पढ़ने के लिए कहती हैं। वहीं, बच्चों के साथ उनके पिता की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है और वो बहुत हंसी-मजाक करते नजर आते हैं। कुल मिला के ये बहुत ही शानदार और ‘कुछ खट्टी-कुछ मीठी’ यादों ये भरपूर है।
ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही जूही परमार
वहीं, इस फैमिली ड्रामा से एक्ट्रेस जूही परमार भी ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही है। इसके बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि- “मेरा मानना है कि आजकल लोग खुद से जुड़ी कहानियों और कैरेक्टर्स की तलाश में हैं और ‘ये मेरी फैमिली’ एक ऐसा शो है जो इमोशंस के कई फ्लेवर लाता है। मैं नीरजा के कैरेक्टर को प्रोट्रेट करते हुए एक इमोशनल बॉन्ड महसूस करती हूं।
गोल्डन पीरियड में वापस ले जाएंगे- जूही परमार
एक महिला जो इतनी भरोसेमंद है, एक शिक्षक, एक बहू, एक पत्नी, एक मां आदि के बीच मल्टीटास्किंग करती है। 90 के दशक की पुरानी यादों के साथ एक दिलचस्प प्लट की ब्लेंडिंग है। शो में कई ऐसे यादगार सीन्स हैं जो यकीनन दर्शकों को रुलाएंगे, हंसाएंगे और यहां तक कि उन्हें गोल्डन पीरियड में वापस ले जाएंगे और अपनी लाइफ के बारे में सोचने पर मजबूर करेंगे।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
1 hr agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
12 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines