---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

यश की ‘टॉक्सिक’ का काउंटडाउन शुरू, कल टीजर में खुलेगा रहस्यमयी दुनिया का राज

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इसी बीच फिल्म के निर्देशक गीता मोहनदास ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद यश के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author Edited By : Shahzad Khan
Updated: Feb 19, 2026 19:39
toxic
कल रिलीज होगा 'टॉक्सिक' का टीजर

यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है. यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. दरअसल, कुछ समय पहले फिल्म का कैरेक्टर अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हालांकि, वीडियो को लेकर काफी बवाल भी मचा था. इस वीडियो में डार्क और अलग दुनिया की झलक दिखाई गई थी, जो लोगों को खूब पसंद आई थी. वीडियो के बाद यश के चाहने वाले उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

यह भी पढ़ें: TRP लिस्ट में बड़ा उलटफेर, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ बनी नंबर 1, ‘नागिन’ को तगड़ा झटका

---विज्ञापन---

कल रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’ का टीजर

साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन उससे पहले फिल्म अपने प्रमोशन की ओर कदम बढ़ा चुकी है. दरअसल आज ‘टॉक्सिक’ फिल्म के निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि निर्देश गीता मोहनदास ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि कल यानी 20 फरवरी को 9:35 मिनट पर फिल्म का शानदार टीजर रिलीज होने वाला है. फिल्म मेकर्स ने जैसे ही यह पोस्टर शेयर किया फैंस की धड़कने काफी तेज हो गई है और वो टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल धमाका, ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बीच कूदा ‘नया रजनीकांत’

---विज्ञापन---

  ‘टॉक्सिक’ का सीधा मुकाबला ‘धुरंधर पार्ट 2’ से होगा  

आपको बता दें कि यश की फिल्म टॉक्सिक में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हमा कुरैशी और नयनतारा जैसी कलाकार नजर आने वाली है.  यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का सीधा मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 2’ से होने वाला है. दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का पहला पार्ट लोगों को खूब पसंद आया है और ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्मों में से दर्शक किसे सपोर्ट करते हैं. 

First published on: Feb 19, 2026 07:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.