कॉलेज में हुआ वो घटना
साई पल्लवी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कॉलेज के समय में उन्होंने एक डांस कॉम्पिटिशन (Sai Pallavi tango dance video controversy) में हिस्सा लिया था. वहां पर उन्होंने एक स्लिट वाली ड्रेस पहनी थी, जिसमें थोड़ा सा बोल्ड लुक था. वो डांस टैंगो पर आधारित था और उन्होंने बहुत मेहनत से तैयारी की थी. लेकिन वीडियो ऑनलाइन आने के बाद कुछ लोगों ने उसे रोक-रोक कर देखा और उनके कपड़ों पर कमेंट करने लगे. लोग उनके शरीर के हिस्सों पर फोकस करने लगे, न कि उनके परफॉर्मेंस पर.
साई पल्लवी को हुआ दुख
इससे Sai Pallavi को काफी दुख हुआ. उस समय उन्हें ऐसा लगा जैसे कि लोग उन्हें किसी ऑब्जेक्ट की तरह देख रहे हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि मैं ऑब्जेक्टिफाई हो रही हूं. लोग मेरे डांस को नहीं, बल्कि मेरे कपड़ों को देख रहे थे.” इस घटना ने उनपर काफी बुरा असर डाला और साई पल्लवी ने तभी से बोल्ड कपड़े पहनना छोड़ दिया.
फिल्मों में भी बोल्ड लुक किया इंकार
इस घटना ने साई पल्लवी को पूरी तरह बदल दिया. आगे चलकर उन्होंने फिल्मों में भी यह नियम बना लिया कि वो छोटी ड्रेस, रिवीलिंग आउटफिट या ग्लैमरस लुक से दूर रहेंगी. उनका मानना है कि वो अपनी एक्टिंग और किरदार से लोगों का ध्यान चाहती हैं, न कि बॉडी से. वे कहती हैं, “मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे ग्लैमर के लिए देखें. मैं चाहती हूं कि लोग मुझे वैसी ही देखें जैसी मैं हूं. सादगी से भरी हुई.”
कम मेकअप का इस्तेमाल (Sai Pallavi no makeup look)
Sai Pallavi सिर्फ साधारण कपड़े ही नहीं पहनती बल्कि कम से कम मेकअप का इस्तेमाल करती हैं. वे अपनी नैचुरल लुक को प्राथमिकता देती हैं. इससे उनकी फिल्म में लुक काफी नेचुरल और उनकी रियल स्किन के साथ ही रहता है. वह मेकअप प्रोडक्ट की बजाय स्किनकेयर पर ज्यादा विश्वास रखती हैं.