Bigg Boss 18 में आने वाली ये ट्रांसजेंडर कंटेस्टेंट कौन? जो Salman Khan के शो में दिखाएंगी जलवा

Who is Shubhi Sharma: बिग बॉस 18 को लेकर इस वक्त जबरदस्त बज बना हुआ है। हर तरफ शो को लेकर बातें हो रही हैं। साथ ही शो में आने वाले कंटेस्टेंट को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं। वहीं, अब इसमें शुभी शर्मी का नाम सामने आ रहा है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Who is Shubhi Sharma: टीवी का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस इस वक्त जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। शो का प्रोमो देखने के बाद तो लोगों में इसके लिए अलग ही एक्साइटमेंट देखा जा रहा है। शो के कंफर्म कंटेस्टेंट की एक लिस्ट भी इस वक्त वायरल हो रही है, जिसमें ट्रांसजेंडर अभिनेत्री शुभी शर्मा का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि शुभी, बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेगी। अब लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर शुभी शर्मा कौन हैं? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

कौन हैं शुभी शर्मा?

शुभी शर्मा की बात करें तो वो एक ट्रांसजेंडर अभिनेत्री होने के साथ-साथ सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। शुभी को प्रवेश लाल यादव के साथ ‘चलनी के चालल दूल्हा’ में उनकी रोल के लिए पहचाना जाता है। इसके लिए उन्होंने 5वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में साल की बेस्ट फीमेल डेब्यू का पुरस्कार जीता था। वहीं, अब चर्चा हो रही है कि शुभी शर्मी बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि इसको लेकर अभी कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है और ऐसी बस चर्चा है। शो के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि क्या शुभी शो में आएंगी या फिर ये बस झूठी रूमर्स हैं।

विज्ञापन

कौन-कौन चर्चा में?

गौरतलब है कि शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट में अब तक कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। इसमें निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, निर्रा बनर्जी, शिल्पा शिरोडकर, मीरा देओस्थले, सायाली सालुंखे, शांति प्रिया, अविनाश मिश्रा, देब चंद्रिमा सिंघा रॉय और चाहत पांडे जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि अभी शो के कंटेस्टेंट की ऑफिशियल लिस्ट नहीं आई है और हर किसी को इस लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

कब, कहां और कितने बजे होगा प्रीमियर?

बिग बॉस 18 की बाज करें तो शो के प्रोमो वीडियो के साथ इसके ग्रैंड प्रीमियर की स्ट्रीमिंग डेट, टाइम और जगह भी रिवील कर दी गई है। जी हां, बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे कलर्स और जियो सिनेमा पर किया जाएगा। लोगों को बेसब्री से बिग बॉस के शुरू होने का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में क्या खास होता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ