War 2 और Coolie ने 14वें दिन की कितनी कमाई? बॉक्स ऑफिस पर किसका चला जादू
War 2 और Coolie दोनों हि फिल्में 14वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा जमाए हुए हैं। लेकिन आपको बताते हैं कि इस कॉम्पटीशन में अभी कौन आगे चल रहा है?
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

War 2 and Coolie Box Office Collection Day 14 : रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ और ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं और दोनों ही फिल्मों की पकड़ अभी भी काफी मजबूत बनी हुई है। वीकेंड के बाद भले ही कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन इसके बावजूद इनकी रफ्तार धीमी नहीं हुई है। यही वजह है कि दोनों ही मूवीज इस साल की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक और रजनीकांत की इन फिल्मों ने 14वें दिन कितनी धूम मचाई है।
यह भी पढ़ें : War 2 और Coolie के बीच 13वें दिन भी कांटे की टक्कर, कौन सी मूवी रही कमाई की रेस में आगे?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 14वें दिन भारत में करीब 4.41 करोड़ की कलेक्शन की, फिल्म में हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.08% थी, जिसमें मॉर्निंग शो में 6.27 % लोग थे, आफ्टरनून शो में 12.99% लोग फिल्म देखने जुड़े वहीं इवनिंग शो में 13.99% लोग रहे। फिल्म ने अब तक भारत में 268.66 करोड़ कि कमाई कर ली है।

13वें दिन के मुकाबले 14वें दिन वॉर 2 की कमाई में गिरावट देखने को मिली। खबर लिखने तक भारत में फिल्म की 14वें दिन की कमाई 2.19 करोड़ दर्ज की गई। आपको बता दें कि फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.64% रही जिसमें मॉर्निंग शो में 6.63% लोग, आफ्टरनून शो में 11.85% और इवनिंग शो में 13.44% लोग रहे। अभी तक की फिल्म की ओवरआल कमाई 229.44 करोड़ रही।

कूली को 14वें दिन सबसे ज्यादा बेंगलुरु, जयपुर और हैदराबाद में देखा गया। जहां बेंगलुरु में 28.67% लोगों ने देखा। वॉर 2 ने चेन्नई बेंगलुरु और जयपुर में परफॉर्म किया। जहां चेन्नई में 27% लोग फिल्म देखने पहुंचे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: