Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ अब पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। अब ग्रैंड फिनाले की उलटी गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में अब इस सीजन में वो सब दिखाया जाएगा, जो आखिर के दिनों में अक्सर देखने को मिलता है। जल्द ही अब बिग बॉस के घर में मीडिया की एंट्री होने वाली है। हर सीजन में मीडिया बिग बॉस के घर में आकर सभी कंटेस्टेंट्स से सवाल जवाब करती है और कुछ लोगों की सच्चाई रिवील करती है। साथ ही इस दौरान कंटेस्टेंट्स को रोस्ट भी किया जाता है।
अब सामने आ रही जानकारी के मुताबिक जल्द ही मीडिया घर में जाएगी। अब ऐसी उम्मीद भी जताई जा रही है कि जिसे मेकर्स अभी तक बचाते आ रहे हैं, मीडिया उसकी भी पोल खोलेगी। वैसे जब भी मीडिया शो में आती है तो सभी की क्लास लगती है और कई पहलू सामने आते हैं। तो इस बार किस-किसकी बैंड बज सकती है, ये भी जान लेते हैं।
Karan Veer Mehra
करण वीर मेहरा ने पूरे शो में मिट्टी के तेल का काम किया है। कभी वो दूसरों के रिश्तों में आग लगाते हैं, तो कभी किसी को कैरेक्टर सर्टिफिकेट देते हैं। अब जब मीडिया शो में आएगी तो वो भी करण को उनका सर्टिफिकेट देगी। साथ ही उन्हें एक्सपोज करेगी कि कैसे वो शो में षड्यंत्र रचते हैं। विवियन और उनके दोस्ती पर भी करण को निशाने पर लिया जा सकता है।
Chum Darang
चुम दरांग शो में या तो बहुत चुप दिखती हैं या बेहद शातिर, अब उनके इन 2 अलग रूप में से कौन असली है? ये तो मीडिया ही बताएगी। इसके अलावा करण के साथ उनके रिश्ते पर भी सवाल उठाए जाएंगे। टिकट टू फिनाले टास्क को लेकर भी चुम को तीखें सवालों का सामना करना पड़ सकता है।
Shilpa Shirodkar
शिल्पा शिरोडकर तो सबसे ज्यादा प्रॉब्लम में पड़ने वाली हैं। अपने 2 बेटों के बीच फंसी ये मां कितनी बायस्ड हैं, वो मीडिया ही बताएगी। शिल्पा विवियन और करण के बीच कंफ्यूज हैं, या ये उनकी शो में आगे बढ़ने की स्ट्रेटेजी थी, इस पर भी शिल्पा को घेरा जा सकता है।
Vivian Dsena
विवियन डीसेना शो में कुछ गुम से रहते हैं। ऐसे में उनकी भागीदारी को लेकर सवाल उठ सकते हैं। मीडिया विवियन को इसलिए भी अपने सवालों से रोस्ट करेगी क्योंकि वो मेकर्स के लाडले हैं। उन पर कोई सवाल नहीं उठाता, तो मीडिया अब विवियन से सारे हिसाब-किताब करेगी।
Eisha Singh
ईशा सिंह ने शो में कई ऐसी हरकतें की हैं जिन पर उनसे सवाल-जवाब हो सकते हैं। ईशा की चालाकियां भी पकड़ी जा चुकी हैं और उनके रिश्ते भी विवादित रहे हैं। एक तरफ वो यहां अविनाश के साथ रोमांस कर रही हैं और दूसरी तरफ उनका नाम बाहर शालीन के साथ जुड़ रहा है। इस पर ईशा को मीडिया के कड़े सवालों से गुजरना पड़ सकता है। इसके अलावा उन्होंने विवियन के साथ जो भी किया वो भी हाईलाइट होगा।
यह भी पढ़ें: Eisha Singh को बिग बॉस से बेघर करवा सकती हैं ये 5 खामियां, फिनाले से पहले होंगी बाहर?
Avinash Mishra
अविनाश मिश्रा दोस्तों की पीठ पर किस तरह से छुरा घोंपते हैं वो एक नहीं कई बार देखने को मिला है। विवियन को भाई कहते हुए, मौका मिलने पर अविनाश कैसे उनके खिलाफ काम करते हैं उसका भी मीडिया पर्दाफाश कर सकती है।
संबंधित खबरें
कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
58 mins agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
3 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
6 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
6 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
8 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
8 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
11 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
11 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines