---विज्ञापन---

Virat Kohli और Anushka Sharma लंदन में हो सकते हैं शिफ्ट, 4 कारण, 2 ने तो कर दिया कंफर्म

Virat Kohli, Anushka Sharma moving to London permanently?: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के हमेशा के लिए लंदन में रहने की खबरों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया है। मुंबई में विक्ट्री परेड के बाद ही विराट अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए लंदन के लिए रवाना हो गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर कोई इसके बारे में बात करने लगा है।

---विज्ञापन---

Virat Kohli, Anushka Sharma moving to London Permanently: भारतीय टीम ने विश्व कप जीतने के बाद गुरुवार को मुंबई में विक्ट्री परेड की। इस मौके पर क्रिकेट फैन्स का हुजूम देखने को मिला। रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत पूरी भारतीय टीम का फैंस ने खुली बांहों से स्वागत किया। परेड के बाद अपने परिवार से मिलने के लिए विराट कोहली सीधा लंदन चले गए। अब सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाईं जा रही हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब हमेशा के लिए लंदन में शिफ्ट होने वाले हैं। चलिए आपको 4 ऐसे कारण बताते हैं, जिससे इन खबरों को और हवा मिल रही है।

1. लंदन में साथ वक्त बिता रहे विराट-अनुष्का

पिछले कुछ महीनों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चों के साथ लंदन में ही वक्त बिता रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में भी विराट कोहली ने क्रिकेट से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेकर लंदन में पत्नी अनुष्का के साथ छुट्टियां मनाई थीं। दोनों को लंदन के रेस्टोरेंट में देखा गया था।

---विज्ञापन---

फरवरी 2024 में भी विराट कोहली को बेटी वामिका कोहली के साथ लंदन में देखा गया था। बाप-बेटी की साथ में तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली के पैदा होने के कुछ दिन बाद ही विराट-अनुष्का लंदन में स्पॉट हुए थे। आखिरी बार अनुष्का शर्मा को मुंबई में जून के शुरुआती दिनों में देखा गया था। इसके बाद से अनुष्का लगातार लंदन में ही हैं।

2. अकाय कोहली का लंदन में हुआ जन्म

अकाय कोहली के जन्म की खबर विराट- अनुष्का ने 20 फरवरी को फैंस को दी। 5 दिनों तक कपल ने अपने बेटे के जन्म की खबर सीक्रेट रखी। बस इसी बात से अटकलें लगाई गईं कि अकाय का जन्म यूके के एक अस्पताल में हुआ है, इसलिए कपल इस खबर को सीक्रेट रखने में भी कामयाब रहा।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surender Mohan (@chefsurendermohan)

---विज्ञापन---

3. विराट को चाहिए आम जिंदगी

विराट कोहली ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें यूरोप में रहना काफी पसंद है, क्योंकि ज्यादातर लोग उन्हें पहचानते नहीं हैं। इसलिए उन्हें ऐसा लगता है कि वह आम जिंदगी जी रहे हैं। यह भी एक पड़ी वजह हो सकती है रिटायरमेंट के बाद विराट के परिवार के साथ लंदन में रहने की। विराट ने इसी साल मार्च में इस बात को कबूला था कि उन्हें बिना किसी टेंशन के अपने परिवार के साथ खुलेआम सड़कों पर घूमना काफी अच्छा लगा। उन्हें ज्यादा लोग पहचान नहीं पाए, इसलिए वे बड़े आराम से लंदन की सड़कों पर रहे।

---विज्ञापन---

4. विराट-अनुष्का मैजिक लैंप के निदेशक

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा यूके की कंपनी मैजिक लैंप के निदेशक हैं। इस कंपनी के 3 में से 2 डायरेक्टर्स विराट और अनुष्का हैं, जो एक मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी है। साल 2022 में इस कंपनी की शुरुआत हुई थी, जो यूके के वेस्ट यॉर्कशायर में है।

First published on: Jul 05, 2024 06:13 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola