Mirzapur: The Movie ने 200 करोड़ क्लब में की एंट्री, Hanuman Ansh का कैसा हाल? जानें कलेक्शन

Hanuman Ansh, Mirzapur: The Movie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ अपना जलवा दिखा रही हैं. दोनों फिल्मों की कमाई जारी है.

Mirzapur: The Movie, Hanuman Ansh

'मिर्जापुर: द मूवी' और 'हनुमान अंश' का कलेक्शन. image credit- IMDb

Hanuman Ansh, Mirzapur: The Movie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में मौजूद हैं. पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी टिकट खिड़की पर जमकर कमाई कर रही है. इस बीच अब आइए जान लेते हैं कि दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन पूरे हो गए हैं. फिल्म ने 15 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. इसी के साथ अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन खबर लिखे जाने तक 1.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं और बदलाव संभव है.

विज्ञापन

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की टोटल कमाई

फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की टोटल कमाई की अगर बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 204.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा अगर नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 43 दिन हो गए हैं. फिल्म ने अपनी रिलीज के 43 दिन खबर लिखे जाने तक 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं.

फिल्म ‘हनुमान अंश’ वीकेंड पर कर सकती है मोटी कमाई

इसी के साथ अगर इस फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक टोटल 245.98 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. हालांकि, फिल्म की कमाई अभी भी जारी है और वीकेंड पर इस फिल्म से बड़े कलेक्शन की उम्मीद है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी और ये अभी और कितना कलेक्शन करेगी, जिसका पता समय के साथ लगेगा.

विज्ञापन

‘हनुमान अंश’ की हर वीक की कमाई

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के हर हफ्ते की कमाई की बात करें तो पहले वीक में फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपये, दूसरे वीक में 0.40 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये, चौथे वीक 61.00 करोड़ रुपये और पांचवें वीक 90.25 करोड़ रुपये और 6वें हफ्ते में 80.25 करोड़ की कमाई की थी.

फिल्म ‘दायरा’ की एंट्री

इसके अलावा फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 53.69 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. अब देखने वाली बात होगी कि इन दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकेगी. बता दें कि अब बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर खान की फिल्म ‘दायरा’ भी आ चुकी है. ऐसे में इस फिल्म के आने का कितना असर इनकी कमाई पर पड़ेगा ये देखना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ