Hanuman Ansh ने किया धमाका, किस मामले में किया 'धुरंधर' को टॉप 5 से किया बाहर? 'कांतारा' से भी छीना नं. 1 का ताज

Hanuman Ansh: नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने कमाल कर दिया है. फिल्म ने अब एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने कौन-सा रिकॉर्ड तोड़ा है?

Hanuman Ansh

फिल्म 'हनुमान अंश' ने किया धमाका. image credit- sacnilk

Hanuman Ansh: नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रखी है. फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार कलेक्शन कर रही है. इस बीच अब फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है और ये फिल्म छठे हफ्ते की कमाई में अब तक की नं. 1 इंडियन फिल्म बन गई है. इसने ‘कांतारा’ को भी पीछे छोड़ दिया है और ‘धुरंधर’ को भी टॉप 5 की लिस्ट से बाहर कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर इसने 6वें हफ्ते में कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन

फिल्म ‘हनुमान अंश’ का 6वें वीक का कलेक्शन

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बात करें तो इस फिल्म ने 42वें दिन यानी छठे गुरुवार को 6.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इससे एक दिन पहले फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था यानी डे 42 पर कमाई में 4.17% की बढ़त दर्ज हुई. छठे हफ्ते में ‘हनुमान अंश’ ने कुल 80.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

सबसे बड़ा छठा हफ्ता

हालांकि, इस फिल्म की 6वें हफ्ते की कमाई पांचवें हफ्ते से कम है क्योंकि इसने 5वें वीक में 90.25 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन फिर भी आंकड़ा बेहद बड़ा है. गौरतलब है कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 80.25 करोड़ रुपये के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक का सबसे बड़ा छठा हफ्ता दर्ज किया है.

‘कांतारा’ को पछाड़ा

इसी के साथ फिल्म ने ‘कांतारा’ के 30.17 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने ‘धुरंधर’ को भी लिस्ट से बाहर कर दिया है, जो अब तक दूसरे पायदान पर थी और अब वो छठे हफ्ते की कमाई में ‘हनुमान अंश’ के आसपास भी नहीं है.

विज्ञापन

‘धुरंधर’ भी रह गई पीछे

बता दें कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अपने 6वें वीक में 80.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके बाद ‘कांतारा’ 30.17 करोड़ रुपये, फिर ‘धुरंधर’ 26.35 करोड़ रुपये, ‘स्त्री 2’ 19.72 करोड़ रुपये और ‘छावा’ 16.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी हैं. फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई जारी है और उम्मीद है कि ये कोई और भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है, जिसका पता समय के साथ लग ही जाएगा.

फिल्म का कलेक्शन

इसके अलावा अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले वीक में फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 0.40 करोड़ रुपये, तीसरे वीक में 10.40 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते में 61.00 करोड़ रुपये, पांचवें वीक में 90.25 करोड़ रुपये और 6वें वीक में 80.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ