Oscar 2027: 33 फिल्मों को पछाड़ ऑस्कर के लिए चुनी गई मराठी फिल्म 'गोंधल', IMD पर है 8.9 की रेटिंग

Oscar 2027: ऑस्कर 2027 यानी 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में संतोष दवखर की फिल्म ‘गोंधल’ को ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है.

gondhal

ऑस्कर के लिए चुनी गई मराठी फिल्म 'गोंधल'. image credit- imdb

Oscar 2027: ऑस्कर 2027 यानी 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में संतोष दवखर की फिल्म ‘गोंधल’ को ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है. मराठी सिनेमा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने शुक्रवार को इस चयन की घोषणा की है.

विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगिरी

संतोष डावखर द्वारा लिखित और निर्देशित ये फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसकी कहानी एक न्यूली मैरिड कपल से जुड़ी पारंपरिक रस्म वाली एक रात के इर्द-गिर्द घूमती है. चयन समिति के अध्यक्ष पी. शेषाद्रि ने कहा कि 33 फिल्मों की सूची में से इस फिल्म को 99वें एकेडमी पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है.

विज्ञापन

अलग-अलग भाषाओं की 33 फिल्में

शेषाद्रि ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस साल हमारे पास चार मराठी फिल्में, 14 हिंदी और अन्य फिल्में थीं. सभी फिल्में अच्छी थीं और यह भारतीय सिनेमा और मराठी सिनेमा के लिए खुशी का पल है. इस बार आधिकारिक प्रविष्टि ‘गोंधल’ है.
उन्होंने कहा कि हमने पिछले दस दिनों में अलग-अलग भाषाओं की 33 फिल्में देखीं. कई अन्य अच्छी फिल्मों को लेकर भी हम चर्चा कर रहे थे. फिल्म ‘गोंधल’ के अलावा ‘अंग’ और ‘इक्कीस’ शीर्ष तीन फिल्मों की सूची में थीं.

फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर

‘गोंधल’ का वर्ल्ड प्रीमियर 2025 में गोवा में आयोजित 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में हुआ था. डावखर ने इस महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ‘सिल्वर पीकॉक’ पुरस्कार प्राप्त किया था. ग्रामीण महाराष्ट्र में होने वाले पारंपरिक गोंधल नृत्य के मध्यरात्रि के उत्सव की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म सुमन नामक महिला की कहानी है, जो अपनी मर्जी के खिलाफ हुई शादी से बेहद घुटन महसूस करती है, वो अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या और भागने की साजिश रचती है.

विज्ञापन

अन्य फिल्मों की लिस्ट

फिल्म में अभिनेत्री इशिता देशमुख ने मुख्य भूमिका निभाई है. इसमें किशोर कदम, योगेश सोहानी, निशाद भोईर और अनुज प्रभु ने भी भूमिकाएं निभाई हैं. दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने फिल्म का संगीत तैयार किया है. एफएफआई को भेजी गई 33 फिल्मों की सूची में यामी गौतम की ‘‘हक’’, आदित्य धर निर्देशित “धुरंधर” और “धुरंधर: द रिवेंज”, “हनुमान अंश”, सनी देओल अभिनीत “बॉर्डर 2”, इम्तियाज अली की “मैं वापस आऊंगा”, राम चरण की “पेड्डी” और फरहान अख्तर की “120 बहादुर” भी शामिल थीं.

कई मजबूत फिल्में

शेषाद्रि ने कहा कि चयन प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि सूची में कई मजबूत फिल्में शामिल थीं, जिनमें आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म “धुरंधर” भी शामिल थी. उन्होंने कहा कि हमारे पास भारत के अन्य हिस्सों से भी कई फिल्में थीं, लेकिन ऑस्कर के लिए फिल्म भेजने के कुछ नियम और मानदंड हैं. दरअसल, फिल्म को भारतीय संस्कृति और भारतीय मूल्यों का प्रतिनिधित्व करना चाहिए.

विज्ञापन

चौथी मराठी फिल्म

फिल्म ‘गोंधल’ ऑस्कर के लिए चुनी जाने वाली चौथी मराठी फिल्म है. इससे पहले ‘कोर्ट’ (2015), ‘हरिश्चंद्राची फैक्टरी’ (2009) और “श्वास” (2005) को चुना गया था. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म को आईएमडीबी पर भी 10 में से 8.9 की रेटिंग मिली है. अगले साल 14 मार्च को 99वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ