Actor Vijay Deverakonda: साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) को लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। एक्टर ने अब अपने बारे में गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का मन बना लिया है। अब उन्होंने एक शख्स के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। दरअसल, अब एक जरुरी जानकारी सामने आई है कि हैदराबाद पुलिस के साइबर क्राइम डिपार्टमेंट ने एक्टर के खिलाफ गलत सूचना फैलाने और उनका अपमान करने के आरोप में एक शख्स को पकड़ लिया है।
यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने डिलीवरी से पहले परिवार संग मनाया जश्न, Abhinav Shukla का अंदाज देख फैंस भी फिदा
एक्टर ने उठाया बड़ा कदम
सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस शख्स ने एक्टर के खिलाफ कोई वीडियो पोस्ट किया था जिसके बाद विजय ने शिकायत दर्ज करवाई और अब पुलिस ने उस आदमी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके चैनल से वो आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करवा दिया है। वेंकट किरण (Venkata Kiran) ने अपने यूट्यूब चैनल पर विजय और उनकी एक फीमेल को-स्टार के बारे में अफवाहें उड़ाई थीं। ये अश्लील खबर जब तेजी से फैली तो विजय की टीम ने शिकायत दर्ज कराई।
विजय ने लिया लीगल एक्शन
पुलिस ने तुरंत इस मामले पर एक्शन लिया और इस शख्स को पकड़ लिया। अब विजय के खिलाफ बनाया गया वो भद्दा वीडियो डिलीट हो चुका है। खुद एक्टर की टीम ने इस खबर को कंफर्म किया है। अब एक्टर के इस कदम से आगे जाकर उन्हें काफी आसानी होगी। कोई भी उनके खिलाफ इस तरह की हरकत करने से पहले सो बार सोचेगा। लोगों को उनकी लिमिट का अंदाजा हो जाएगा। एक्टर ने अब सोसाइटी के सामने एक उदाहरण सेट कर दिया है कि उनके साथ पंगा लेने वाले का क्या हाल होगा।
अब एक्टर से पंगा पड़ेगा महंगा
बात अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की करें तो वो विजय इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। वो आखिरी बार फिल्म ‘कुशी’ में सामंथा रुथ प्रभु के साथ दिखाई दिए थे। अब वो फिल्म ‘फैमिली स्टार’ में मृणाल ठाकुर के साथ नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा स्टोर आए दिन अपने लव लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
1 hr agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
3 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
4 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
17 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
18 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines