---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Rashmika-Vijay शादी के लिए पहुंचे उदयपुर, इस लुक में नजर आया कपल, देखें वीडियो

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna: साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. सोशल मीडिया पर कपल ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है.

Author Edited By : Nancy Tomar
Updated: Feb 23, 2026 13:55
Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna
Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna. image credit- social media

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna: साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी कंफर्म कर दी है. कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंद जाएगा. हर किसी को विजय और रश्मिका की शादी का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब आज यानी सोमवार को उदयपुर पहुंच गया है. इस दौरान परिवार वाले भी उनके साथ नजर आए.

उदयपुर पहुंचे विजय और रश्मिका

दरअसल, शादी की खबरों के बीच अब विजय और रश्मिका के उदयपुर पहुंच गए हैं. दोनों स्टार्स की फैमिली भी इस दौरान साथ में थी. जानकारी की मानें तो बताया जा रहा है कि 26 फरवरी को कपल शादी करेगा. 24 फरवरी को संगीत और मेंहदी की सेरेमनी होगी और 25 फरवरी को हल्दी रखी जाएगी.

---विज्ञापन---

इस लुक में नजर आया कपल

बता दें कि हाल ही में एयरपोर्ट से विजय और रश्मिका का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट कैरी कर रखी थी, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे थे. वहीं, रश्मिका की बात करें तो वो भी कमाल की खूबसूरत लग रही थीं.

लोगों ने लुटाया प्यार

रश्मिका इस दौरान एयरपोर्ट पर बॉसी लुक में नजर आईं. इसके अलावा रश्मिका ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन भी किया. अब रश्मिका और विजय का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. हर कोई इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहा है और कमेंट्स में कपल की तारीफ कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

विजय और रश्मिका ने किया कंफर्म

गौरतलब है कि लंबे समय से विजय और रश्मिका अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इनकी शादी की चर्चा हो रही थी. इस बीच अब कपल ने खुद ही अपनी शादी कंफर्म कर दी है. इतना ही नहीं बल्कि खास बात ये है कि विजय और रश्मिका ने अपनी शादी को नाम भी दिया है ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’. अब हर किसी को विजय और रश्मिका की शादी का इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि कपल शादी के लिए क्या आउटफिट कैरी करता है?

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसका तुर्की में बना रीमेक, मिले थे 57 अवॉर्ड

First published on: Feb 23, 2026 01:55 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.