हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Vijay Deverakonda ने जब रश्मिका मंदाना के हाथ पर पब्लिक में किया KISS, फिर वायरल हुआ पुराना वीडियो
एंटरटेनमेंट
Vijay Deverakonda ने जब रश्मिका मंदाना के हाथ पर पब्लिक में किया KISS, फिर वायरल हुआ पुराना वीडियो
Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस बीच अब कपल का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या है?
Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna. image credit- social media
Share :
Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कपल की चर्चा हो रही है. इस बीच अब विजय और रश्मिका का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में विजय ने सरेआम रश्मिका के हाथ पर किस करके हर किसी को हिंट दिया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड'
दरअसल, ये वीडियो आज का नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के सक्सेस इवेंट का है. इस वीडियो में विजय और रश्मिका दोनों ही भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं. वीडियो में विजय ने पैपराजी के सामने ही रश्मिका के हाथ पर किस किया. ऐसा पहली बार था कि जब विजय ने रश्मिका के संग डेटिंग को लेकर पब्लिक में कोई हिंट दिया था.
https://www.instagram.com/p/DVF4ODCki_N/
विजय और रश्मिका ने किया कंफर्म
उस दौरान खूब चर्चा हुई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने ही इस पर चुप्पी साध रखी थी और कोई रिएक्शन नहीं दिया था. अब जैसे ही विजय और रश्मिका ने अपनी शादी कंफर्म की, तो दोनों का ये पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
लोगों दे रहे बधाई
गौरतलब है कि बीते दिन यानी 22 फरवरी को विजय और रश्मिका ने एक पोस्ट के जरिए अपनी शादी का ऐलान किया. इस खबर के सामने आते ही हर कोई बेहद खुश नजर आया. इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने कपल को बधाई देना भी शुरू कर दिया है. इंटरनेट पर कोई दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहा है.
कब होगी शादी?
विजय और रश्मिका की शादी की बात करें तो चर्चा है कि 26 फरवरी को दोनों शादी करने वाले हैं. इसके अलावा कपल शादी के लिए उदयपुर जा चुका है. जानकारी की मानें तो 24 फरवरी को संगीत और मेंहदी की सेरेमनी होगी और 25 फरवरी को हल्दी रखी जाएगी. अब हर किसी को दोनों की शादी की फोटोज का इंतजार है.
Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कपल की चर्चा हो रही है. इस बीच अब विजय और रश्मिका का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में विजय ने सरेआम रश्मिका के हाथ पर किस करके हर किसी को हिंट दिया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’
दरअसल, ये वीडियो आज का नहीं बल्कि रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के सक्सेस इवेंट का है. इस वीडियो में विजय और रश्मिका दोनों ही भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं. वीडियो में विजय ने पैपराजी के सामने ही रश्मिका के हाथ पर किस किया. ऐसा पहली बार था कि जब विजय ने रश्मिका के संग डेटिंग को लेकर पब्लिक में कोई हिंट दिया था.
उस दौरान खूब चर्चा हुई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने ही इस पर चुप्पी साध रखी थी और कोई रिएक्शन नहीं दिया था. अब जैसे ही विजय और रश्मिका ने अपनी शादी कंफर्म की, तो दोनों का ये पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया. फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
लोगों दे रहे बधाई
गौरतलब है कि बीते दिन यानी 22 फरवरी को विजय और रश्मिका ने एक पोस्ट के जरिए अपनी शादी का ऐलान किया. इस खबर के सामने आते ही हर कोई बेहद खुश नजर आया. इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने कपल को बधाई देना भी शुरू कर दिया है. इंटरनेट पर कोई दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहा है.
---विज्ञापन---