Vicky Kaushal, Chhaava: अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘छावा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। विक्की जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और खूब बिजी चल रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस में भी एक्साइटमेंट देखी जा रही है। विक्की कौशल के लिए ये फिल्म करना आसान नहीं था बल्कि इसके लिए उन्होंने खूब टॉर्चर झेला। आइए जानते हैं कि आखिर विक्की के साथ ऐसा क्या हुआ?
टॉर्चर सीन के लिए विक्की ने की मेहनत
दरअसल, विक्की कौशल ने इस फिल्म के लिए जी-जान से मेहनत की है। विक्की की तारीफ करते हुए फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर का कहना है कि उन्होंने पूरे मन से इस फिल्म के किरदार को निभाया है। एक इंटरव्यू में लक्ष्मण उतेकर ने कहा कि फिल्म के टॉर्चर सीन के लिए विक्की ने बेहद मेहनत की है और इस सीन के लिए वो पूरी रात रस्सी से बंधे हुए थे।
पूरी रात बंधे रहे हाथ
उन्होंने बताया कि इसके बावजूद विक्की ने कोई आपत्ति नहीं जताई और अपना काम करते रहे। हालांकि, इस दौरान विक्की घायल भी हुए और इसकी वजह से विक्की को डेढ महीने का ब्रेक भी लेना पड़ा था। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि छावा में टॉर्चर सीक्वेंस की शूटिंग के लिए विक्की ने पूरी रात अपने हाथ बांधे रखे थे, जिसकी वजह से उनके हाथ सुन्न हो गए थे।
शूटिंग से लिया ब्रेक
उन्होंने आगे कहा कि जब हमने रस्सियां हटाईं, तो उनके हाथ नीचे नहीं आ रहे थे और वो सुन्न हो गए थे। इसके बाद हमें डेढ़ महीने का ब्रेक लेना पड़ा और उस दौरान सेट को हटाना पड़ा। हमने उन्हें ठीक होने का समय दिया और सेट को फिर से बनाया और उसके बाद शूटिंग फिर से शुरू की। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी अहम रोल निभा रहे हैं।
14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जिसे लोगों ने खूब प्यार किया। विक्की कौशल की इस फिल्म के रिलीज होने में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है और ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। बता दें कि विक्की कौशल की इस फिल्म को बीते साल ही रिलीज किया जा रहा था, लेकिन उस वक्त साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ भी रिलीज हो रही थी। इसलिए मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया था। वहीं, अब दो महीने के लंबे इंतजार के बाद ‘छावा’ थिएटर्स में आने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai ने पति को किया बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस, क्या है वजह?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
5 mins ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
3 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
3 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
5 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
5 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
7 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
8 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
16 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines