बॉलीवुड का पहला स्टार, जिसे Instagram ने किया फॉलो, पहचाना कौन?
Vicky Kaushal: बॉलीवुड के इस स्टार को इंस्टाग्राम ने फॉलो किया है, जो अब इंस्टाग्राम द्वारा फॉलो किए जाने वाले पहले बॉलीवुड स्टार बन गए हैं।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। साथ ही अभिनेता की बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। हालांकि अब विक्की को ना सिर्फ यूजर्स और फैंस बल्कि इंस्टाग्राम ने भी फॉलो कर लिया है।
वैसे तो इंस्टाग्राम ने इसके पहले अल्लू अर्जुन को भी फॉलो किया था, लेकिन बॉलीवुड में विक्की कौशल पहले स्टार हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम ने फॉलो किया है।
दरअसल, हाल ही में viralbhayani ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि यह बहुत बड़ा है! कौशल जी, इंस्टाग्राम, विक्की कौशल। हालांकि इस पोस्ट पर अब यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि अल्लू अर्जुन इंडिया में नंबर 1 हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम ने फॉलो किया है। हालांकि विक्की कौशल बॉलीवुड के पहले स्टार हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम ने फॉलो किया है।

बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में विक्की ने अपना जलवा दिखाया है। साथ ही विक्की की फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। इस फिल्म में विक्की कौशल ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई थी, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई।विक्की कौशल हमेशा अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। साथ ही फैंस को भी उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आई थी।
इतना ही नहीं बल्कि बीते कुछ महीने पहले ही विक्की कौशल, सारा अली खान के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने भी टिकट खिड़की पर शानदार कमाई की और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इतना ही नहीं बल्कि अब विक्की कौशल अपने अगले प्रोजेक्ट ‘मेरे मेहबूब मेरे सनम’ में तृप्ति डिमरी और फातिमा सना शेख के साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है और ये अगले साल 2024 में फरवरी में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: